March 29, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना 11 फरवरी,(सत पाल सोनी ): पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब की महिलाएं पूरे दृढ़ निश्चय से मैदान में हैं।  इसी उत्साह के चलते मार्च में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।  कांग्रेस की जीत निश्चित है और विपक्षी दलों को अपनी हार के लिए तैयार रहना चाहिए।  ये विचार पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने लुधियाना में एक भव्य सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में पूरे पंजाब का दौरा कर अपने चुनावी अभियान को तेज किया हुआ है । इसी तरह बलवीर रानी सोढ़ी आज मध्य लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर डाबर, उत्तरी लुधियाना से राकेश पांडे और दक्षिण लुधियाना से ईश्वरजोत सिंह चीमा के लिए प्रचार करने लुधियाना पहुंचे।
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष सोढ़ी ने आपने ज़बर्दस्त भाषण के साथ  महिलाओं में उत्साह भर दिया और कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।  मैडम सोढ़ी के दमदार भाषण के दौरान महिलाओं का जोश साफ झलकता दिखाई दिया । इस अवसर पर पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी के साथ  मनीषा कपूर, उपाध्यक्ष लीना टापरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित थीं।
106130cookie-checkमहिला कांग्रेस अध्यक्ष सोढ़ी पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए लुधियाना
error: Content is protected !!