March 29, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना 11फरवरी,( रवि वर्मा ):पंजाब की समृद्धि और प्रगति के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए पंजाब के लोग इस बार भाजपा को वोट देकर उनकी  सरकार बनाएं उक्त बातें पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू के हक में कोचर मार्किट में डोर टू डोर प्रचार करते हुए उनकी धर्मपत्नी गुरविंदर कौर सिद्धू ने महिलाओं को  संबोधन करते हुए कहे।

मैडम गुरविंदर कौर सिद्धू ने कहा कि आज पंजाब इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। एक तरफ पंजाब के युवा रोजगार और उच्च शिक्षा के अभाव में मजबूर होकर विदेश जा रहे हैं, क्योंकि आज पंजाब में अच्छी शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं है। दूसरी तरफ किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। किसान कर्ज में डूब रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंजाब के नौजवानों और किसानों दोनों की समस्याएं दूर करेगी। नौजवानों को रोजगार के अवसर देगी और किसानों को खेती में फायदा पहुंचाएगी।वही पंजाब की  महिलाओं के सशक्तिकरण  के लिए  भी नई योजनाएं चलाई जाएगी जिससे महिलाएं निडर होकर बाहर निकले क्योंकि कांग्रेस कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं रही।
इस मौके पश्चिम विधानसभा से महिला मोर्चा प्रभारी  मैडम संतोष अरोड़ा, घुमार मंडी मंडल से महासचिव मनमिंदर कौर,अग्र नगर महिला मोर्चा प्रधान रीटा अरोड़ा,रुपिंदर कौर,भूपिंदर कौर,सर्वजीत कौर,सोनिया धवन,सीमा वधवा, समृता भंडारी आदि ने एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू के हक में लोगो से वोट मांगे।
106070cookie-checkएडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार की कमान उनकी धर्म पत्नी गुरविंदर कौर सिद्धू व महिलाओं ने संभाली
error: Content is protected !!