April 19, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना,(सत पाल सोनी ): लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल – बसपा के संयुक्त उम्मीदवार महेशइन्द्र सिंह गरेवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में सुविधा केंद्र और सेवा केंद्र बंद करके हजारों पंजाबियों की नौकरियां छीनने का आरोप लगाया है।साल 2017 में कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद राज्य में सुविधा केंद्र और सेवा केंद्र बंद करने का फैसला किया था, जो शिरोमणि अकाली दल पंजाब के लोगों को सहायता देने के लिए दोबारा खोलेगी।
उन्होंने कहा कि यह सेवा केंद्र सुखबीर सिंह बादल की एक छत के नीचे लोगों को सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य के तहत खोले गए थे। जिसके चलते अकाली-भाजपा सरकार ने इन केंद्रों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खोला था। इसके अलावा, इन केंद्रों में नौकरियों के लिए नए अवसर भी खोले थे।
राजगुरू नगर, ऋषि नगर, जवाहर नगर कैंप और अन्य क्षेत्रों में पब्लिक मीटिंगों को संबोधित करते हुए, ग्रेवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद हर वार्ड में सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निवासियों को नीले कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके जरिए वह आसानी से वे सेवाएं ले सकेंगे।उन्होंने कहा कि यह केंद्र ना सिर्फ जन कल्याण की स्कीमों लोगों तक पहुंचाएं आएंगे, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं सहित सहित बीमा की सुविधा हासिल करने के लिए नीले कार्ड एक सिंगल कार्ड बनेंगे।
106170cookie-checkहर वार्ड में निवासियों के लिए सुविधा केंद्र बनेंगे: महेशइन्द्र गरेवाल
error: Content is protected !!