April 26, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना: 14 सितंबर ( सत पाल सोनी) : प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के लगाए गए निराधार व तथ्यहीन आरोपों को खंडन करते हुए कहा कि भाजपा पिछले 8 वर्षों से भारत की जनता के जनादेश देकर दिए गए बहुमत के चलते देश की सत्ता संभाल रही है। शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के पास प्रचंड बहुमत होने बावजूद भी यह लोग घबराये हैं। इनको खतरा केजरीवाल से है ना कि भारतीय जनता पार्टी से! जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल की अध्यक्षता में आज लुधियाना के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अश्वनी शर्मा ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि दरअसल बड़ी देर से अरविन्द केजरीवाल की नजर पंजाब की सत्ता पर है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अंकुश लगाने के लिए अपने खासमखास नेता राघव चड्डा को मुख्यमंत्री भगवंत मान के सिर पर बिठाया हुआ है, जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके सभी मंत्री व नेता तंग एवं परेशान हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब की जनता के दबाव के चलते मजबूरी में भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा था। भगवंत मान सरकार बने हुए 6 महीने बीतने को हैं, लेकिन पंजाब में पिछले 6 महीने से घाट रहे घटनाक्रम पर भगवंत मान सरकार अंकुश लगाने में नाकाम रही है। पिछले 6 महीने से माफिया पंजाब सरकार के सिर पर तांडव कर रहा है, जिन्हें यह लोग रोकने में विफल साबित हुए हैं। जेलों में बंद गैंगस्टर तथा नशा तस्कर वहीँ से अपना नेटवर्क चला कर पंजाब में हत्याएं, नशा तस्करी तथा फिरौतियां वसूल रहे हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि चीमा द्वारा दिए गए ब्यान के पीछे का कारण यह है कि खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाले आप नेताओं के भ्रष्ट नेताओं के चेहरे से नकाब उतरने शुरू हो चुके हैं, वो भी परत-दर-परत। पंजाब सरकार दिल्ली की जिस एक्साईज पॉलिसी की दुहाई देती थी और उसे केजरीवाल सरकार ने उस पॉलिसी की इनक्वायरी शुरू होने से पहले आनन्-फानन वापिस ले लिया। अगर पॉलिसी बहुत अच्छी थी तो उसे वापिस क्यूँ लिया गया? केजरीवाल सरकार ने अपने मित्रों व् अन्य कुछ लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए जनता के टैक्स के पैसे का जमकर दुरूपयोग किया। आप सरकार का स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल में हैं, जिसकी गरंटी केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से लेते थे। आज उस मामले पर ब्यान देने से भी केजरीवाल तथा उनके नेता भागते हैं।
यही हाल पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का भी हुआ जिस पर आरोप खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाए थे। केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा के लिए किए जाने वाले कमरों के निर्माण में हुए घोटाले का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद केजरीवाल सरकार द्वारा 1,000 बसों की खरीद में टेंडर का रूप बदल कर घोटाला किया गया, लेकिन भाजपा को समय पर पता चलने के कारण केजरीवाल को उसे रद्द करना पड़ा। इस सब से अरविन्द केजरीवाल का भ्रष्टाचार का चेहरा सबके समाने उजागर हो गया है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड किए जाने के मामले पर भी इनका हाल चोर मचाये शोर वाला था, खुद ही सिसोदिया के घर पर रेड की खबर फैलाई और खुद ही उसे क्लीनचिट देते रहे। क्या सीबीआई द्वारा इस मामले में कोई भी अधिकारिक ब्यान जारी किया गया? दिल्ली की एक्साईज पॉलिसी की तपिश पंजाब तक भी आ पहुंची है, वो इसलिए कि केजरीवाल द्वारा एक्साईज पॉलिसी में जिन चहेते को दिल्ली में लाभ पहुँचाया गया था, वही लोग पंजाब में भी एक्साईज पॉलिसी का लाभ लेने वाले थे। इसलिए दिल्ली की तपिश पंजाब तक आना स्वभाविक है। यह सब आप नेताओं के भ्रष्टाचार की बौखलाहट है।
आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरा करने में भगवंत मान सरकार अपने हाथ खड़े कर चुकी है: अश्वनी शर्मा
अश्वनी शर्मा ने कहा कि चीमा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के पीछे कारण यह है कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान जो वादे जनता के साथ किए थे उन्हें पूरा करने में भगवंत मान सरकार हाथ खड़े कर चुकी है। जनता अब इनके मंत्रियों और विधायकों से जवाब मांगती है जिसका जवाब देना इन्हें मुश्किल है। झूठ की बैसाखियों के सहारे पंजाब की सत्ता हासिल करने वाले भगवंत मान को पंजाब में सरकार चलाना मुश्किल हो रहा है। आज पंजाब के करीब सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी, किसान, अध्यापक, कच्चे कर्मचारी, ठेका कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आदि भगवंत मान सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं।
आप नेताओं का काम है शगूफा छोड़ना और भाग जाना। लेकिन भाजपा इन्हें इस बार भागने का मौका नहीं देगी। शर्मा ने कहा कि पंजाब में सरकार आपकी है, पुलिस-प्रशासन आपका है, तो आप सरकार द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अभी तक ऍफ़आईआर दर्ज क्यूँ नहीं करवाई गई? शर्मा ने सवाल किया कि इनके मंत्री फौजा सिंह सरारी की लेनदेन किए जाने के मामले में वायरल हुई ऑडियो पर हरपाल चीमा ने कोई स्पष्टीकरण क्यूँ नहीं दिया? इस सब से स्पष्ट हो चुका है कि यह खास लोगों की भ्रष्ट सरकार है। भगवंत मान सरकार द्वारा अनाधिकृत माईनिंग रोकना असंभव हो चुका है और यह लोग अधिकृत माईनिंग भी नहीं करवा पा रही। पंजाब की इंडस्ट्री पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। भगवंत मान सरकार के पास पंजाब को आर्थिक समस्या से निकालने के लिए कोई रोडमैप नहीं है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले केजरीवाल भी दिल्ली में यही सब करते रहे हैं और अब पंजाब में ऐसा किया जाने पर प्रदेश की जनता इनके झूठ पर विश्वास नहीं करेगी।प्रेस वार्ता में राकेश राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी लुधियाना,परवीन बंसल पंजाब उपाध्यक्ष,जीवन गुप्ता प्रदेश महासचिव पंजाब भाजपा, भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
#For any kind of News and advertisment contact us on 980-345-0601 
127660cookie-checkप्रचंड बहुमत के बावजूद केजरीवाल से घबराई भगवंत मान सरकार भाजपा के सिर आरोप लगा कर छोड़ रही शगूफे–– अश्वनी शर्मा
error: Content is protected !!