![]()
चढ़त पंजाब दी
सत पाल सोनी
लुधियाना- इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय से टीम केजरीवाल से जुड़े रहे और आम आदमी पार्टी के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते आ रहे पुनीत साहनी को आज आम आदमी पार्टी पंजाब ने लुधियाना शहरी का जिला मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर पुनीत साहनी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, अनमोल पंवर, दीपक चौहान, मुहम्मद इमरान, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली जी, अबजिंदर संघा, जगदीप बराड़, सहित सभी विधायकों, पदाधिकारियों, वालंटियरो का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी ने एक बार फिर मुझे काबिल समझा व लुधियाना शहरी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया और विश्वास दिलाया कि मैं हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाऊंगा।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि पुनीत साहनी सोशल मीडिया इंचार्ज, उप प्रधान लुधियाना शहरी, प्रधान बुद्धिजीवी विंग सहित कई जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं।
Editor: Sat Pal Soni. Kindly Like,Share and Subscribe our youtube channel CPD NEWS. Contact for News and advertisement at Mobile No. 98034-50601
1686000cookie-checkपुनीत साहनी आम आदमी पार्टी लुधियाना शहरी के मीडिया इंचार्ज नियुक्त