April 26, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना, 8 मई (सत पाल सोनी) – पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव एवं सगरूर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में दिन भर विभिन्न बैठकों का दौर चला। इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकश, राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, विशेष रूप से उपस्थित हुए।
पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, प्रभारियों, प्रदेश के जिलाध्य्क्षों एवं मोर्चा के अध्यक्षों ने भाग लिया। दूसरी बैठक में कोर ग्रुप के सदस्यों, चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याक्षीयों एवं कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लुधियाना पहुँचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल ने अपनी टीम सहित पदाधिकारियों का पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला देकर स्वागत किया। सुबह से सांय तक चली इन बैठकों में पंजाब के मौजूदा हालात पर विस्तृत जानकारी ली गई तथा संगठन का और विस्तार करने तथा आगामी चुनावों संबंधी विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
भाजपा द्वारा निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश से जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित
बी.एल. संतोष ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाला समय भाजपा के लिए बहुत अनुकूल है। इसके लिए उन्होंने आगामी चुनाव के लिए जनता से संपर्क साधने का आह्वान किया। उन्होंने निकाय चुनावी रणनीति संबंधी सक्रिय रहने हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय होकर जन-समर्थन से आन्दोलन, संगठन की कार्यशैली एवं सक्रियता और बढ़ाने के बारे में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को झूठे वादों का लालच देकर सत्ता में आई है। भगवंत मान सरकार प्रदेश का शान्तमय और भाईचारे का माहौल को आग लगा कर एवं जनता को फिर मुर्ख बना कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है लेकिन पंजाब की जनता भगवंत मान तथा केजरीवाल की इन राजनीतिक चालों को बहुत अच्छी तरह समझ चुकी है। संतोष ने कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी के झूठ से जनता को जागरूक करने का आह्वान करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश की जनता के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने तथा उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की जनता मान सरकार के झांसे में नहीं आएगी।
डॉ. नरेंदर सिंह रैना ने आगामी दिनों में संगठन के आने वाले दिनों में प्रोयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बीजेपी अपनी विपक्ष की भूमिका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाते हुए जनता को आप के झूठ के प्रति करेगी जागरूक: अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता को झूठे वादे करके और झूठे सुनहरे सपने दिखा कर पंजाब की सत्ता हासिल की गई थी, लेकिन अब जब उन वादों को पूरा करने का समय आया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दोनों ही जनता से मुँह छुपाते फिर रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान तथा केजरीवाल जनता से किए अपने वादों से ध्यान भटकाने के लिए रोज़ाना नए-नए राजनीतिक खेल रच कर पंजाब की भोली-भली जनता को मुर्ख बनाने में लगे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपना विपक्ष का कर्तव्य पूरी निष्ठा एवं इमानदारी से निभाएगी और पंजाब सरकार के विरुद्ध जनता की आवाज़ पहले भी उठाती थी और उठाती रहेगी। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल शायद दोनों नहीं जानते कि जनता इन दोनों के झूठ को आची तरह जान और पहचान चुकी है और सब देख और समझ रही है। जनता इसका जवाब अवश्य देगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि भी उपस्थित थे।
#For any kind of News and advertisement contact us on   980-345-0601
118010cookie-checkलगातार सक्रिय होकर जनसेवा करना भाजपा कार्यकर्त्ता की पहचान: बी.एल. संतोष
error: Content is protected !!