April 16, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी   
लुधियाना,(सत पाल सोनी/रवि वर्मा):कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के सभी क्षेत्रों में एक वर्ष तक प्रत्येक माह चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में निगम के उप-क्षेत्रीय कार्यालय लुधियाना द्वारा ओसवाल वूलन मिल्स लिमिटेड  शेरपुर, जी.टी. रोड, लुधियाना में कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल व एम् एस जोनल   लुधियाना के सहयोग से तीसरे जागरूकता व चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 417 कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया गया व आवश्यकतानुसार दवाइयाँ भी दी गई।
बीमित व्यक्तियों को ईएसआईसी के विभिन्न हितलाभों के साथ-साथ नवीनतम योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाए विशेष रूप से कोविड-19 राहत योजना व अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के बारे में सभी कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक बताया गया है। शिविर में अश्वनी सेठ (सहायक निदेशक), जी.एस. रंधावा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), संदीप सलूजा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), श्रीमती आकांक्षा रहेजा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), जसवंत सिंह (शाखा प्रबंधक, ईएसआईसी शाखा कार्यालय, गियासपुरा) के साथ डॉ. संगीता  (एस एम् ओ , डर्मटोलॉजिस्ट ), डॉ. पूजा मजोतरा (एस एम् ओ , आयुर्वेदा), डॉ. रवि (जनरल फिजिशियन ) व उनकी चिकित्सा टीम ने भाग लिया।
ओसवाल वूलन मिल्स लिमिटेड की मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के इस प्रयास को सराहा गया व साथ ही कहा गया की इस प्रकार के आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम की एक अच्छी पहल है जिससे नियोजक तथा बीमित व्यक्ति के सेहत के साथ-साथ निगम की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक होंगे ताकि विकट परिस्थिति का सामना न करने पड़े, उन्होने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम का धन्यवाद किया।
87590cookie-checkकर्मचारी राज्य बीमा निगम,लुधियाना द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं जागरूकता कैंप लगाया गया
error: Content is protected !!