April 27, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी

सत पाल सोनी

लुधियाना  – भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में लुधियाना की पूर्वी विधानसभा में टिब्बा रोड पर स्थित जे के रिसोर्ट में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया।  इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,प्रदेश भाजपा की सचिव रेनू थापर विशेष रूप से मौजूद रहे।

बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है। वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री है। इस चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा आप बूथ अध्यक्ष जनता के बीच जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं को घर घर जाकर बताएं।भाजपा अध्यक्ष ने कहा की आप बूथ अध्यक्ष हर घर तक मोदी के विकास को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचने और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । भारतीय जनता पार्टी को व हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप बूथ अध्यक्षों पर भरोसा है और आपके भरोसे अबकी बार 400 पार का नारा दिया है और आप पर भरोसा है अबकी बार 400 पार जरूर होंगे। भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा की लुधियाना से भाजपा का उम्मीदवार भारी बहुमत से विजयी होकर लोकसभा पहुंचेगा। और उन्होंने कहा कहा की लुधियाना से उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू जब लुधियाना पहुचेंगे तो भाजपा लुधियाना द्वारा उनका जोरदार स्वागत किय जायेगा।

#For any kind of News and advertisement contact us on   980-345-0601

Kindly Like,share and subscribe our News Portal https://charhatpunjabdi.com/wp-login.php

164210cookie-checkभारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है––हरजीत सिंह ग्रेवाल
error: Content is protected !!