April 24, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना, 13 मार्च (वारिस ) : आज यहां एस.सी.डी. गर्वमेंट कॉलेज के साहिर एडिटोरियम में लुधियाना जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी द्वारा लुधियाना के इतिहास पर लिखी गई ऐतिहासिक किताब दास्तानलुधियाना का विमोचन पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु जी शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने किया

इस अवसर पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी, शहीद भगत सिंह के भतीजे . अभय सिंह संधू, मेयर बलकार सिंह संधू, गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह विशेषतौर पर उपस्थित थेकिताब के लेखक मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने बताया कि इस किताब को लिखने का उद्देश्य लुधियाना के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को उजागर करना है जिनकी वजह से देश को अंग्रेजों से आज़ादी मिलीउन्होंने बताया कि इस किताब में 1857 . से लेकर 1947 . तक के सभी लुधियानवी स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र किया गया है, वर्णनयोग है कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम में लुधियाना का बहुत बड़ा योगदान रहा हैलुधियाना के सर्व धर्म के लोगों ने अंग्रेजी राज में जिस ऐकता और बहादुरी का सबूत दिया उसके चर्चे आज भी होते है

लुधियाना के महान स्वतंत्रता सेनानियों में आज भी विश्व भर में मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी प्रथम, शहीद करतार सिंह सराभा, सतगुरु राम सिंह जी, शहीद सुखदेव थापर के नाम सुनहरी अक्षरों में लिखे जाते हैं, इसके साथसाथ लुधियाना शहर को लेकर ऐतिहासिक और बहुत रोचक जानकारियां भी इस किताब में हैं जिनमें शहर की स्थापना का किस्सा, लोधी किले का निर्माण, रेलवे स्टेशन का निर्माण, पहली बार बिजली कब आई, पुलिस की स्थापना कब हुई, लुधियाना में तारकोल की सडक़ कब बनी, शहर में म्यूंसिपल कमेटी कब बनी, शहर में पहला टेलीफोन कब आया, शहर में स्कूल कब बना, जैसी अनेकों जानकारियां दी गई हैइस अवसर पर संबोधन करते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे शहर लुधियाना का इतिहास गौरवशाली है, देश की आज़ादी में लुधियानवियों की कुर्बानियां हमेशा याद की जाती रहेंगी

भारत भूषण ने कहा कि हमारे छोटे भाई उस्मान लुधियानवी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कई वर्षों की मेहनत से शहर का इतिहास एकत्रित कर दिया है जो नई पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शन साबित होगाउन्होंने कहा कि उस्मान देश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य है जिन्होने हमेशा ही देश के लिए कुर्बानियां दी हैं और दस्तानलुधियाना को लिख कर जो कारनामा अंजाम दिया है वह बहुत ही सराहनीय हैआशु ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि इस ऐतिहासिक किताब में जो इतिहास दर्ज किया गया है इसको एक जगह एकत्रित करना कोई आसान काम नहीं हैइस अवसर पर मुहम्मद मुस्तकीम, प्रिंसीपल एस.सी.डी सरकारी कालेज धर्म सिंह, योगेश हांडा, रमनजीत लाली, जसदेव सिंह सेखों, जतिंदर सिंह बेदी, अश्वनी भल्ला, संदीप पुरी के इलावा अन्य भी मौजूद थे

 

65700cookie-checkभारत भूषण आशु ने किया लुधियाना के इतिहास पर लिखी गई ऐतिहासिक किताब दास्तान-ए-लुधियाना का विमोचन
error: Content is protected !!