March 28, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना,( सत पाल सोनी)-सतपॉल मित्तल स्कूल के सत्यन नाम्या जोशी को प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया गया, जो 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।नाम्या वर्ष 2021 में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ राज्यों से एकमात्र पुरस्कार विजेता थीं। 24 जनवरी, 2022 को आयोजित वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी में नाम्या जोशी को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से पदक, एक लाख रुपये का नकद और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया।

 

नाम्या जोशी को 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस और आज़ादी महोत्सव पर नाम्या को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का सुनहरा अवसर मिला। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी और राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित थे। नामया अपने माता-पिता और जिले के संबंधित जिलाधिकारी के साथ जिला मुख्यालय से कार्यक्रम में उपस्थित थी।

यह बाल पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में समारोह दौरान माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। हालाँकि, देश में कोविड़-19 की स्थिति के कारण, 2021 में नई दिल्ली में पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका। इसलिए, पिछले वर्ष के अन्य पुरस्कार विजेताओं के साथ नाम्या को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 2022 के पुरस्कार विजेताओं के पुरस्कृत किया गया।सत पॉल मित्तल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती भूपिंदर गोगिया ने नाम्या को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उनकी सफलता की कामना की।
101800cookie-checkवर्चुअल अवार्ड समारोह- पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्यन नाम्या जोशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया
error: Content is protected !!