April 26, 2024

Loading

सत पाल सोनी

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए “संविधान बचाओ मार्च” कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस भवन घंटाघर चौक से डिवीजन नंबर-03 चौक तक पैदल “सविधान बचाओ मार्च” निकाला गया।जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना अध्यक्ष संजय तलवाड़ द्वारा कांग्रेस पार्टी की हाईकमान के आदेश पर आयोजित की गई इस पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पंजाब प्रभारी, अमरिंदर सिंह राजा वाडिग अध्यक्ष पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता, राकेश पांडे पूर्व मंत्री, सुरिंदर डावर पूर्व विधायक, कुलदीप वैद पूर्व विधायक, लखवीर सिंह लक्खा पूर्व विधायक, संदीप संधू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, कामिल सिंह बोपाराय विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रायकोट, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ईश्वरजोत सिंह चीमा, विक्रम बाजवा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी, मेजर सिंह मुल्लापुरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) लुधियाना, मनीषा कपूर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महिला (शहरी) लुधियाना, रिपु गिल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महिला (ग्रामीण) लुधियाना, शाम सुंदर मल्होत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, योगेश हांडा सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस, निर्मल कैड़ अध्यक्ष पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा किया गया।

इस पैदल मार्च में विभिन्न प्रवक्ताओं ने बात की और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार में बेचैनी थी।राहुल गाँधी को हुई सजा की घोषणा के तुरंत बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी की उस बेचैनी का ही परिणाम है। भारत जोड़ो यात्रा को विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त होना भी भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता का विषय था।भारतीय जनता पार्टी को लगा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी को विपक्षी दलों का समर्थन मिल सकता है।केंद्र सरकार की और से राहुल गांधी को उच्च अदालत में निचली अदालत से आए फैसले को रोकने के लिए अपील करने का मौका भी नहीं दिया गया।

केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी और घबराई हुई थी।केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के लिए फैसले के बाद विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं को लग रहा है कि राहुल गांधी के बाद अब उन्हें भी केंद्र सरकार द्वारा किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाया जा सकता है।अब भारत की जनता भी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जल्दबाजी में रद्द करने विरोध कर रही है।जनता के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ रहे गुस्से के कारण भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है।आने वाले समय में ये फैसला भारतीय जनता पार्टी के लिए घाटे का सौदा साबित होगा।इस पैदल मार्च में मलकीत सिंह दाखा, पूर्व मेयर बलकार सिंह संधू, सरबजीत कौर, ममता आशु, लीना टपारिया, सुशील पराशर, परमिंदर मेहता, कोमल खन्ना, रमेश जोशी, मोहित रामपाल, विपन अरोड़ा, सरबजीत सिंह सरहाली, मुनीश शाह, रूपेश जिंदल, सुनील कुमार शुक्ला, नरेश शर्मा, जोगिंदर सिंह जंगी,साबी तुर, रोहित चोपड़ा, अशोक कुमार पोपली, प्रिंस कुमार दोआबा, हरजिंदर सिंह रहमी, बलवीर सिंह, सुरिंदर कौर, मनमीत कौर, नीरू शर्मा, निक्की रियात, सोनिया धवन, मोनिका पाठक, सुमन संधू , सरोज रानी, पूनम मल्होत्रा, नीलू रानी, चमेली जारा, सनी भल्ला, सुखदेव बावा, अजय अरोड़ा , पंकज काका, नानक सिंह, मोनू खिंडा, हरजिंदर पाल लाली, नरेश उप्पल, कुलदीप जडा, हरविंदर पाल सिंह,सरबजीत सिंह, सतीश मल्होत्रा, उमेश शर्मा, गोरव भट्टी, सरबजीत सत्ता, अनिल परती, अनिल मल्होत्रा, काला जैन नवकार, रूपिंदर सिंह शीला, इकबाल सिंह सोनू, राजू अरोड़ा, राजा घायल, बलजिंदर बंटी, दारा बब्बर, मनदीप रिखी, हरि सिंह बराड़, गुरमुख सिंह मिठू, मनप्रीत ग्रेवाल, दिलराज सिंह, हरकरनदीप सिंह वैद, अश्वनी शर्मा, कृष्णा खरबंदा, राज मेहरा, हैप्पी लाली, अवि वर्मा, तनिश आहूजा, जगदीश लाल, विक्रम सहजल, पवन खरबंदा, रिंकू मल्होत्रा, मनोज पाठक, लकी मक्कड़, प्रषोत्तम खलीफा, के.के. बावा, गुरदेव सिंह लपरा, रामजी दास, लकी कपूर, पिंकी अरोड़ा, गुरबचन सिंह, सुभाष चंद्र, अशोक रॉय, कालू प्रधान, मोहम्मद आशिक, विक्की मल्होत्रा, कपिल कोचर, लवली मनोचा, भानु कपूर, रिंकू दत्त, चरनजीत शर्मा, गुरशरण सिंह, अंकित मल्होत्रा, गुरविंदर सिंह रंधावा, विक्की मल्होत्रा, दारा टाक, सन्नी पाहुजा, बलविंदर राजस्थानी, बनू बहल, यशपाल शर्मा, गुडू अहमद, मोहम्मद गुलाब, सुशील मल्होत्रा, राहुल वर्मा, जरनैल सिंह शिमलापुरी, मोहम्मद इनाम, चरणजीत सिंह किट्टू, प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह उबराए, गुरदीप सिंह, हैप्पी सिंह, कमल बस्सी, प्रदीप तापियाल, रमन उबराए, टीटू नागपाल, परमजीत सिंह, रेशम सघू, जस्सी सेखो, गुरसेवक सिंह मगी, हरीश भनोट, डॉ. यूसुफ मसीह, लाभ सिंह, शाम मल्होत्रा, विनोद भारती, आशीष विज, रमन जगदम्बा, प्रवीण सूद, संजय शर्मा, कमल मिगलानी, तरसेम टेरी, जेम्स गिल, कैप्टन मल्होत्रा, पवन मेहता, प्रदीप मदान, सतपाल लाली, गुरनाम सिंह कलेर, रवि भूषण, हनी शर्मा, गोल्डी कटारिया, धर्मवीर गोयल, राजेश चोपड़ा, स्वर्ण सिंह, आकाश तिवारी, राहुल वर्मा, मुरली मल्होत्रा, नीमित दीवान, मंगा शर्मा, गगनेश प्रभाकर, अमरजीत बिला, गुलजारी लाल, चेतन जुनेजा, विनय वर्मा, प्रदीप कुमार, निपुण शर्मा, वी.के. अरोड़ा, अजय गुप्ता, सुरिंदर शर्मा, विक्की मल्होत्रा, सिंकदर सिंह, बाबू राम, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता और सागर उप्पल के इलावा सैकड़ो की गिनती में कांग्रेस पार्टी के ओहदेदार और वर्कर शामिल थे।

 

#For any kind of News and advertisment

contact us on 9803 -450-601

#Kindly LIke,Share & Subscribe our

 News Portal://charhatpunjabdi.com

147460cookie-checkअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत कांग्रेस भवन घंटाघर चौक से डिवीजन नंबर-03 चौक तक पैदल निकाला गया
error: Content is protected !!