Categories Hindi NewsHonour NewsWarriors

देश एवँ समाज की सेवा करने वाले योद्धाओ को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2022 से किया सम्मानित : मोहिंत नवानी

चढ़त पंजाब दी
हरिद्वार, (ब्यूरो ): हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवँ अपराध नियंत्रण संगठन रजि एवँ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के संयुक्त बैनर तले राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2022 समारोह पाँच सितारा होटल गॉडविन में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में माननीय नरेश बंसल राज्यसभा सांसद एवँ श्रीमती अंजना पँवार निदेशक एवँ सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार दर्जा केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवँ सन्त समाज से महामंडलेश्वर श्री ललिता नन्द गिरी जी महाराज, महंत भारत माता मंदिर एवँ परम पूज्य गुरु माँ श्री श्री आनंदमय साधना माँ एवँ स्वामी शिवानंद जी महाराज एवँ श्री दान सिंह रावत अध्यक्ष सहकारिता बैंक स्तर राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवँ डिप्टी एडवोकेट जरनल नैनीताल हाईकोर्ट श्री एन एस पुंडीर एवँ आचार्य डॉ सुधांशु राज जी औऱ राजीव शर्मा चैयरमेन शिवालिक नगर एवँ  प्रदीप झा अध्यक्ष गंगा सभा हरिद्वार एवँ अमीलाल बाल्मीकि राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार औऱ वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चेम्पियन श्री अमित छेत्री एवँ श्रीमति कुसुम महाजन सदस्य केंद्रीय दिव्यांगता बोर्ड भारत सरकार एवँ श्रीमती सरिता अग्रवाल सदस्य रेलवे मंत्रालय भारत सरकार एवँ मालदीप देश से संगठन के प्रतिनिधि श्री विनो देवराज उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में देश एवँ विदेश से देश एवँ समाज की सेवा करने वाले चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर एवँ योग के क्षेत्र एवं समाज सेवा के क्षेत्र एवँ मानव अधिकारों के क्षेत्र एवँ सफाई कर्मचारियों एवँ राजनीतिक क्षेत्र मे अपनी सेवायें देने वाले 250 योद्धाओं को संगठन के द्वारा राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।इस सफल कार्यक्रम के लिये कार्यक्रम संयोजक मोहिंत नवानी ने सभी संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा संगठन हमेशा गौ सेवा, हिन्दू रक्षा व समाज सेवा के लिए त्तपर रहता है। उन्होंने विशेष तौर पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव ठाकुर , जम्मू अध्य्क्ष संजय घई व उनकी टीम की हौसला अफजाई की ओर मजबूत होकर काम करने को कहा। इस दौरान देश विदेश से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#For any kind of News and advertisement contact us on   980-345-0601

 

117600cookie-checkदेश एवँ समाज की सेवा करने वाले योद्धाओ को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2022 से किया सम्मानित : मोहिंत नवानी

About the author

DISCLAIMER: Charhat Punjab di: Editor does not takes responsibility for any news/video/article published, only Reporter/Writer will be responsible for his/her news or article. Any dispute if arrises shall be settled at Ludhiana jurisdiction only. Sat Pal Soni (Editor)