Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 1, 2025

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना, (सत पाल सोनी   ) – इंद्र प्रसथ नगर आरे वाली गली हैबोवाल में किराऐ पर रहने वाले एक पुलिस मुलाजिम की ओर से एक महिला को गोली मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक महिला का नाम निधि है और उसकी उम्र 31 साल की है। जानकारी मुताबिक पुलिस मुलाजिम की ओर से अपनी सरकारी ऐके 47 राइफल से गोली चलाई गई और गोली महिला के सिर पर लगी जिसके चलते उक्त महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद पुलिस मुलाजिम ने अपनी ही राइफल से एक गोली खुद के पेट पर चला दी। उसे  गंभीर हालत में दयानंद हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। जानकारी मुताबिक पुलिस मुलाजिम सिमरनजीत सिंह जोकि हेड कांस्टेबल है व पुलिस लाईन में  तैनात है। मालिक मकान ने बताया कि करीब एक डेढ़ साल पहले महिला ने अपने पति  पुलिस मुलाजिम सिमरनजीत सिंह  के साथ यह मकान किराए पर लिया था।
मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उसका पिता पिछले 6 साल से साउथ अफ्रीका में है और जिस पुलिस मुलाजिम की ओर से उनकी मां को गोली मारी गई है वह उनके घर में आता था और उसकी मां और उनके साथ मारपीट करता था। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां को दिल्ली जाना था पुलिस मुलाजिम उन्हें दिल्ली नहीं जाने दे रहा  था और जब गोली चली तब वह छत से कपड़े उतारने गया था। इलाका निवासियों के अनुसार  घर में अक्सर मारपीट की आवाजें आती रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
110680cookie-checkपुलिस मुलाजिम ने महिला को गोली मार की हत्या, फिर खुद  को भी  मारी गोली, महिला की मौके पर मौत
error: Content is protected !!