March 28, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना, 3 फरवरी,(सत पाल सोनी ):   लुधियाना पश्चिमी से भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने आज एसबीएस नगर एफ ब्लाक, गोपाल नगर, सुनेत व कोर्ट कम्पलैक्स में विभिन्न बैठको को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके भ्रष्टाचार की पोल उन्ही की पार्टी के वरिष्ठ नेता खोल रहे है। कांग्रेस के पार्टी छोडने वाले वरिष्ठ नेताओं के वकतव्यों ने यह सिद्ध कर दिया है कि जिस पार्टी में टिकट पैसो के बिना नही मिलती वह पार्टी लोगो को भ्रष्टाचार मुक्त माहौल कैसे देगी।
कांग्रेस उम्मीदवार ने मंत्री रहते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया जिससे आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्मार्ट सिटी का हिस्सा बनने के स्थान पर नरक बन गया है। कांग्रेसी उम्मीदवार ने गुंडाराज, नशा तस्करो और माफिया राज नकेल कसने के लिए कुछ नही किया जिससे इनकी गुंडागर्दी से लुधियाना पश्चिमी की जनता बुरी तरह से दुखी है।
उद्योग व व्यापार जगत से कांग्रेस सरकार ने विभिन्न वायदे किये थे पंरतु आज उद्योग व व्यापार जगत कांग्रेस से दुखी होकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने के लिए मतदान की तिथि का इंतजार कर रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर लुधियाना पश्चिमी विधानसभा हल्के को सही अर्थो में माडल हल्का बनाया जायेगा। केन्द्र सरकार से वितीय मदद लेकर लुधियाना पश्चिम के लोगो को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी।
103980cookie-checkकांग्रेस उम्मीदवार आशू के भ्रष्टाचार की उनकी ही पार्टी के नेता खोल रहे पोल : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू
error: Content is protected !!