Categories Hindi NewsSelf-ReliantSTRONG NEWS

आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब की जरूरत नरेंद्र मोदी

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना,(सत पाल सोनी ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में वर्चुअल फतेह रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देश को सशक्त पंजाब की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी आज लुधियाना में जिअल भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल की अध्यक्षता में आयोजित इन वर्चुअल रैली में केन्द्रीय मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, लुधियाना के उत्तरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याक्षी प्रवीन बंसल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा किरण शर्मा अपने साथियों सहित व अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए। फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के 18 विधानसभा हलकों में 54 एलईडी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण की शुरुआत पंजाबी भाषा में करते हुए प्रधानमंत्री ने फतेहगढ़ साहब की गुरु पुत्रों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की शहादत को नमन करते हुए कहा कि यह शहादत पीढ़ियों तक प्रेरित करने वाली है । उन्होंने कहा कि देश की रक्षा को सबसे ऊपर रखने वालों में ही पंजाब की विशेष  पहचान है।
कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, भाजपा ने दोषियों को सजा दी है
कांग्रेस पर बरसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब पर राज करने के लिए कई साजिशें और षड्यंत्र रचे। कांग्रेस में गुरुओं की धरती को आतंक की आग में झोंक दिया। कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया जबकि भाजपा और एनडीए की सरकार ने नरसंहार के दोषियों को सजा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो श्री करतारपुर साहब को भी भारत में नहीं रख सकी जबकि भाजपा ने करतारपुर साहिब की राहदारी खोल दी।
पंजाब के चुनाव सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि विकास और विश्वास के चुनाव हैं
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब के लिए यह केवल नई सरकार बनाने के लिए नहीं, ना ही नया मुख्यमंत्री बनाने के लिए है, ना ही नए एमएलए और नए मंत्री चुनने के लिए हैं बल्कि यह चुनाव पंजाब में विकास की गति को तेज करने और पंजाब को अनिश्चितता की स्थिति से बाहर लाने के लिए हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए पंजाब में असली बदलाव के लिए चुनाव मैदान में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए एक बेहतर सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में है । उन्होंने कहा कि एनडीए और भाजपा पंजाब के विकास और विश्वास के लिए चुनाव मैदान में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब की सत्ता में काबिज रहे लोगों ने पंजाब के किसानों को कर्ज से, बंजर होती जमीन से कैंसर युक्त पानी से मुक्ति दिलाने के लिए कोई रोड मैप नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि पंजाब को बीज से लेकर बाजार तक आधुनिकता की जरूरत है। पंजाब के किसानों को आधुनिक कोल्ड स्टोरेज, आधुनिक फूड पार्क और आधुनिक फूड प्रोसेसिंग उद्योग की जरूरत है। इसके लिए पंजाब में भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। भाजपा का विज़न है कि किसानों का खेती पर होने वाला खर्च कम हो और आमदनी बढे, ऐसी योजनाएं तैयार की जा रही हैं ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब जिस विकास और ऊंचाई का अधिकारी है, उसके लिए सहायता की, समानता और साँझीवालता की जरूरत है। साँझीवालता, जोकि गुरुओं का भी कथन है, उसी कथन पर चलने के लिए और नवा पंजाब बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। आत्मनिर्भर भारत के लिए एक सशक्त पंजाब की जरूरत है। सबका साथ और सबका विकास बनाए रखने के लिए भाजपा एनडीए की सरकार की जरूरत है। ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो लोगों को अस्थिर करें। उन्होंने युवाओं से खास तौर पर आग्रह किया कि वह सही फैसला लेकर भाजपा के साथ मिलकर नवा पंजाब बनाएंगे
बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन होगा
भाजपा के संकल्प पत्र की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर सीमावर्ती राज्य का विकास करेगी। इसके लिए बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। पंजाब में विकास के लिए अगले 5 साल तक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा जिस पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आतंकवाद पीड़ितों की मदद के लिए कमीशन बनाया जाएगा। पंजाब में हर गरीब को पक्का घर बना कर दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमा पार से होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि पंजाब की मजबूती  देश को मजबूत करती है।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 11 संकल्प लिए हैं, जिसमें सुरक्षित पंजाब, भय मुक्त पंजाब, नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाया जाएगा। इन संकल्प में पंजाब में शांति और भाईचारा बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने 30 साल पहले आतंकवाद का संताप झेला है, इसलिए पंजाब शांति की राह पर चल रहा है और कुछ लोगों को यह भी पसंद नहीं वह पंजाब की शांति और अमन को भंग करना चाहते हैं। भाजपा और गठबंधन की सरकार पंजाब में शांति और भाईचारा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 5 साल पहले माफिया राज था । यहां पर भू माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया, दनदना रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके गठबंधन साथियों ने पंजाब को माफिया राज से मुक्त करने का संकल्प लिया  है।

 

105160cookie-checkआत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब की जरूरत नरेंद्र मोदी

About the author

DISCLAIMER: Charhat Punjab di: Editor does not takes responsibility for any news/video/article published, only Reporter/Writer will be responsible for his/her news or article. Any dispute if arrises shall be settled at Ludhiana jurisdiction only. Sat Pal Soni (Editor)