April 25, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी ,
लुधियाना,(सत पाल सोनी)-जिनके मन में सेवा का जुनून हो वह सेवा का मौका  ढूंढ ही लेते है इसी क्रिया में  आज समाजसेवी राकेश जैन रमा जैन ने अपनी शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष में लॉर्ड महावीर सिविल अस्पताल में  60 नए जन्मे बच्चों को गरम सूट के साथ-साथ बच्चों की माता के लिए दूध, रस्क, बिस्किट, भोजन ,खाने पीने का सामान आदि जच्चा बच्चा केंद्र में वितरण किया।

इस उपलक्ष पर रमा जैन पत्नी राकेश जैन बताया कि हमने कभी भी शादी की वर्षगांठ किसी होटल या रेस्त्रां मैं ना मना कर हमेशा ही जरूरतमंदों के बीच जाकर इस दिन को मनाने का अक्सर प्रयास रहा है ।इस सेवा से जो आत्मा अनुभूति होती है वह शायद कहीं घर से बाहर चाहे वह हिल स्टेशन हो होटल हो यह कोई और ऐसा स्थान चाहे वह मंदिर ही क्यों ना हो, लेकिन इससे बड़ा स्थान जहां किसी भी जरूरतमंद को उसकी जरूरत अनुसार कुछ भी दिया जाए वह ज्यादा खुशी देता है। इसी उपलक्ष में आज मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था भी अन- जल  सेवा ट्रस्ट के प्रांगण में की गई।  इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ,उपाध्यक्ष राजेश जैन, रमा जैन, रिद्धि जैन, दिव्यांश जैन, राजीव सरोए आदि अन्य उपस्थित थे।
101430cookie-checkसमाजसेवी राकेश- रमा जैन  ने  शादी की वर्षगांठ 60  नव जन्मे बच्चों को गिफ्ट देकर मनाई
error: Content is protected !!