April 20, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी  

जालन्धर : ( विशाल शर्मा ): श्री गुरु हरगोबिंद सिंह महाराज जी का प्रकाशोतस्व वार्ड न 79 में स्तिथ गुरुद्वारा श्री सिंह सभा गोल्डन एवेन्यू में बड़े ही श्रद्धापूर्वक से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार, अखंड पाठ के साथ-साथ अटूट लंगर का आयोजन भी किया । इस शुभ अफसर पर उत्तरी क्षेत्र विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी भी गुरु चरणों में नतमस्तक हुए। विधायक हैनरी ने समूह संगतो को गुरुपर्व की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि गुरु हरगोविंद सिंह महाराज जी ने ही श्री अकाल तख्त का निर्माण किया था और मीरी पीरी तथा कीरतपुर साहिब की स्थापनाएं की थीं। उन्होंने बताया की गुरु हरगोबिंद सिंह महाराज जी ने रोहिला की लड़ाई, कीरतपुर की लड़ाई, हरगोविंदपुर, करतारपुर, गुरुसर तथा अमृतसर- इन लड़ाइयों में प्रमुखता से भागीदारी निभाई थी वे युद्ध में शामिल होने वाले पहले गुरु थे। उन्होंने सिखों को युद्ध कलाएं सिखाने तथा सैन्य परीक्षण के लिए भी प्रेरित किया था।

हैनरी ने कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद सिंह महाराज जी की धर्म के प्रति बेमिसाल कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकती है और कहा कि गुरु ही जीवन में सत्य का मार्ग दिखाते है शास्त्र ग्रंथों में यह वर्णित है कि ईश्वर देखने का विषय हैं, ईश्वर को देखा जा सकता है और एक पूर्ण ब्रह्मनिष्ठ गुरु ही ईश्वर दर्शन करवाने में समर्थ है। ब्रह्मज्ञान एक ऐसी युक्ति हैं जिसके द्वारा ईश्वर का साक्षात्कार किया जा सकता हैं। अंत में विधायक ने कहा हमे गुरु द्वारा दर्शाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को सरोपा भेंट कर समान्नित किया।इस आयोजन में प्रधान गुरमुख सिंह, इंदरजीत सिंह ,रंजीत सिंह गोल्डी,गुरजीत सिंह,कश्मीर सिंह,प्रो सुखदेव सिंह रंधावा,हरमीत सिंह,मनदीप सिंह,पियारा सिंह सरबजीत सिंह,गुरदयाल सिंह,अमरीक सिंह टाली आदि उपस्तिथ थे।

 

69630cookie-checkश्री गुरु हरगोबिंद सिंह महाराज जी की धर्म के प्रति बेमिसाल कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकती — विधायक हैनरी
error: Content is protected !!