Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 2, 2025

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना 5 सितंबर,(सत पाल सोनी )-लुधियाना जनकपुरी  हरीश बेदी चौक  बाबा गणपति सेवा संघ के तत्वावधान में चल रहे  31वें राज्यस्तरीय गणपति महोत्सव 6 वें दिन मे प्रवेश कर गया। पंजाब के राजा सिद्धि विनायक के दरबार मे विधायक अशोक पराशर पप्पी,विधायक मदन लाल बग्गा ने नतमस्तक हो कर पूजन किया । उन्होंने कहा कि बाबा गणपति सेवा संघ के सस्थापक हरीश बेदी जी जो पंजाब के लोकमान्य तिलक के नाम से जाने जाते है ।उतरी भारत मे गणपति महोत्सव को संचार कर घर घर में गणपति जी के उत्सव का संदेश पंहुचा कर गणपति जी की महिमा को बढ़ावा दिया।

विधायक अशोक पराशर पप्पी, ने कहा कि पंजाब के लोकमान्य तिलक हरीश बेदी  के नाम की गूंज दिल्ली तक सुनाई देती है ।मे दिल्ली मे किसी काम से गया था वहा एक भाई ने पूछा आप कहा से है मेने कहा पंजाब लुधियाना से उसने कहा कि वहां के गणपति भक्त हरीश बेदी जी का बड़ा नाम सुना है जिनके प्रयत्न से आज गणपति महोत्सव महाराष्ट्र मुबंई की तरहा पंजाब हरियाणा दिल्ली हिमाचल मे मनाया जाने लागा है।हरीश बेदी सन्त के समान थे तभी तो गणपति जी के भक्त के रूप मे बिख्याता हुए है। जय गणेश जय गणेश  देवा लड्डुओं का भोग लागे सन्त करें सेवा आज पंजाब मे घर घर गणपति जी को लड्डुओं का भोग लगाया जा रहा यह हरीश बेदी की सेवा का फल है। बाबा गणपति सेवा संघ के प्रधान हनी बेदी उनका स्वागत कर सम्मानित किया ।
 6 वें दिन गणपति पूजन मुख्य यजमान के रूप मे गोगा बंसल,जनेश बंसल, टिना बंसल,सोनू बंसल,अनीता बंसल,सृष्टि बंसल,निशिका बंसल,गरिमा बंसल,आश्व बंसल,महेश बंसल,शभिका बंसल परिवार ने पूजन कर गणपति बप्पा के चरणों मे नतमस्तक हो कर फल फूल वस्त्र व पुष्प मालाएं अर्पित कर लड्डुओं का भोग लगाया और आरती की ।

रात्रि काल भजन सध्या आरती मे  प्रसिद्ध भजन सम्राट कुमार संजीव ने गणपति तेरा चेहरा बड़ा सोहना है।तेरा रूप गोरी के लाल मनमहोना है आदि भजन गा कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया भक्तजन झूम उठे । भजन गायक वरिन्दर लखनपाल ने स्व: हरीश बेदी का लिखा भजन गणपति महोत्सव आया है, खुशियों का पैगाम लाया है प्रस्तुत करके स्व. हरीश बेदी की याद को ताजा कर दिया।
गणपति जी की महा आरती मे पहुंचे आम आदमी पार्टी की नेत्री खुशबू बंसल, सौनू भारद्धाज ,दिनेश तूली,भाजपा पार्षद ऐनी सिक्का,रोहित सिक्का,बाबा मीना शाह जी,खन्ना से अमित खूलर पूजा खूलर,रूपाली, नीलम धवन, दिपक गुप्ता,पवन गर्ग,शाम सुन्दर चौपड़ा,आदी भाग लेकर गणपति जी की आरती की ।
#For any kind of News and advertisment contact us on 980-345-0601 
127080cookie-checkबाबा गणपति सेवा संघ के तत्वावधान में चल रहे 31वें राज्यस्तरीय गणपति महोत्सव 6 वें दिन मे प्रवेश कर गया
error: Content is protected !!