April 20, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना ,(सत पाल सोनी ): पंजाब राज दलित विकास बोर्ड पंजाब सरकार के चेयरमैन समय सिंह बिरला की अध्यक्षता में नगर निगम मेयर लुधियाना स: बलकार सिंह संधू से एक शिष्टमंडल दर्जा चार के कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के संबंध में मिला। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा, सीनियर कांग्रेसी नेता अजय सिद्धू, चंद्रशेखर सहोता,अरविंद भट्टी, प्रदीप बिरला, सुरेंद्र कल्याण, मदन लाल जोशी,निर्मल केडा,बाबा गुरबचन सिंह,जसवीर गिल,राकेश चावरिया संयुक्त तौर पर सभी कार्यकर्ताओं ने स: संधू से मांग की है कि जो पुराने समय से सफाई कर्मचारी,सीवरमैन एवं अन्य दर्जा चार कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का किया जाए। स:संधू ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि आपकी जायज मांगे पंजाब सरकार से जल्दी ही बात करके आप का मसला हल किया जाएगा।

69060cookie-checkचेयरमैन समय सिंह बिरला की देखरेख में एक शिष्टमंडल स: बलकार सिंह संधू मेयर से मिला
error: Content is protected !!