April 26, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना 16 जनवरी,(सत पाल सोनी): शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 35 वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में एक मीटिंग का आयोजन जोशी नगर हैबोवाल में श्री सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रधान अमन जैन मुख्य सेवादार अनुज मदान की अध्यक्षता में किया गया | मीटिंग का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के जयघोष से किया गया |
मीटिंग में सरोज वर्मा,रोज़ी मक्कड़,प्रीति शर्मा,सुभाष सेठी,हरीश ग्रोवर,मंजू ग्रोवर,पवन मल्होत्रा,राजिंद्र टिंकी ने भगवान भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया | इस मोके संत समाज से पंडित बाबू राम भारद्वाज ने आकर सभी शिव भगतों को आशीर्वाद दिया | मीटिंग में जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल, पार्षद राशि अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कतना ने विशेष रूप से भाग लिया इस मौके पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि ये शोभा यात्रा सनातन धर्म का प्रतीक है शोभायात्रा में भाजपा के सभी कार्यकर्ता शामिल होकर इस महायज्ञ में आपनी आहुति डालेंगे।
पार्षद राशि अग्रवाल ने कहा इस शोभायात्रा में कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण द्वारा घंटा घर चौक में भगवान भोलेनाथ की 1008 दीपकों से महाआरती की जाएगी और 108 किलो का केक काटकर प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया जाएगा।इस मौके मंदिर मंदिर के प्रधान अमन जैन व मुख्य सेवादार अनुज मदान ने कहा कि शोभा यात्रा में मंदिर की तरफ से विशाल लंगर लगा कर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जायेगा |उन्होंने सभी शहर वासियों से शोभायात्रा में बढ चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जो भगवान भोलेनाथ के इस यज्ञ में हिस्सा लेगा‌। उसे अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होगी। प्रवीण शर्मा पवन मल्होत्रा ने कहा कि इस भव्य शोभा यात्रा में देश भक्ति की झांकिया आकर्षण का केंद्र होगी |
शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा,महासचिव अश्वनी महाजन ने कहा कि यह विशाल शोभा यात्रा 28 फरवरी को सुबह 9 बजे गऊघाट शिव मंदिर से कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर शुरू होगी | इस शोभा यात्रा की प्रथम आरती आरती सेवा संघ की ओर से ढोल नगाड़ो के साथ गौशाला चौक में की जाएगी।ये शोभा यात्रा शिव मंदिर गऊघाट से आरंभ हो कर दरेसी के राम लीला मैदान से होते हुए घंटाघर चौक,चौड़ा बाजार, सगला वाला मंदिर से वापिस गऊघाट मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी।
संजय थापर ने कहा कि शोभायात्रा में 251जंगम भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए रथ के आगे चलेंगे। महिला संकीर्तन मंडल की सरोज वर्मा नीलम धवन प्रीति शर्मा ने कहा की शोभायात्रा मे मंडल की सैकड़ों महिलाएं भगवे कपड़े पहन भगवान भोलेनाथ के रथ के आगे संकीर्तन करते हुए चलेंगी।मंडल की ओर से घर-घर जाकर शोभायात्रा के प्रचार प्रसार हेतु कमेटियां बनाई गई है।इस मौके वरिंदर कुमार, देवेंद्र कुमार, अमित गुप्ता, अंकुश गुप्ता, वंश गुप्ता, राकेश वोहरा, विजय कपूर,नीलम धवन, राहुल शर्मा, महेंद्र पाल धवन, विनीत गुप्ता ,गायत्री गुप्ता, रवि धवन,रिंकू तागड़ी, संजय थापर,राजवीर गुप्ता, सीएम विज, संजय कुमार, जय राम मिश्रा, संजीव शर्मा, विजय ठाकुर, नरेश अरोड़ा, अतुल कपूर, नीरज, अरुण डाबर, चंद्रमोहन हांडा, दिलीप कुमार, पंडित शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
100510cookie-checkशिवरात्रि शोभायात्रा में भाग लेने वालों को प्राप्त होगा अश्वमेघ यज्ञ का फल :अमन जैन
error: Content is protected !!