May 4, 2024

Loading

सत पाल सोनी
चढ़त पंजाब दी
लुधियानाजिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” का 103 वां एपिसोड टेलीकास्ट लुधियाना शहर के लगभग 95 वार्डो में पांच से छ अलग अलग स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों और स्वं सुना गया।मन की बात में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं।  भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया की मन की बात का कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कई ऐसी घटनाओं को जिक्र करते हैं, जिनसे जनता सीधे तौर पर सरकार से जुड़ाव महसूस करती है दरअसल हर महीने की अंतिम रविवार को पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद करते है।

इसी कड़ी में ऋषि नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ,जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान,पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी,मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन विशेष रूप से उपस्थित हुए।मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की‌।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम सभी पूरे उत्साह से अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अमृत महोत्सव के दौरान देश भर में करीब दो लाख कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस मौके तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा से लोगो में देश भक्ति की भावना पैदा होगी।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा, सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,पंजाब भाजपा के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा,पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जतिंदर मित्तल, प्रवीन बंसल,राजीव कतना,डा.डीपी खोसला,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा. निर्मल नय्यर, पंकज जैन, यशपाल जनोत्रा, जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,जिला सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, एससी मोर्चा प्रधान कुलविंदर सिंह, विपन विनायक, राजीव शर्मा, गौरव अरोड़ा, पल्लवी विनायक, सीमा शर्मा,विकास अरोड़ा,सुरेश गौड़ आदि मौजूद थे।
#For any kind of News and advertisement contact us on   980-345-0601
Kindly Like,share and subscribe our News Portal http://charhatpunjabdi.com/wp-login.php
157160cookie-checkमोदी जी ने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने अपील की
error: Content is protected !!