Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 3, 2025

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना , (सत पाल  सोनी) : प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की देश-सर्वोपरी सोच, जन-हितैषी, किसान-हितैषी नीतियों तथा पंजाब में मज़बूत हो चुके जनाधार को देखते हुए किरती किसान शेरे पंजाब पार्टी के अध्यक्ष ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। इसके अतिरिक्त कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल सहित कई समाजिक व धार्मिक संगठनों के दिग्गज नेताओं ने अपने साथियों सहित खुद आगे बढ़ कर भाजपा का दामन थाम लिया।
अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में किरती किसान शेरे पंजाब पार्टी का भाजपा में हुआ विलय
लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में इन सभी नेताओं ने भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केन्द्रीय जल-शक्ति मंत्री व भाजपा पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत ने इन नए शामिल हुए सभी भाजपा सदस्यों को पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, विनोद चावड़ा, संगठन महामंत्री पवन राणा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, तीक्ष्ण सूद, मनोरंजन कालिया, अरुण नारंग, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रो. राजिंदर भंडारी, दिनेश सिंह बब्बू, हरजीत सिंह गरेवाल, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि सहित कई दिग्गज नेता भी उपस्थित थे।
जीवन गुप्ता ने बताया कि किरती किसान शेरे पंजाब पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व पूर्व आई.ऐ.एस. व प्रिंसिपल सैकटरी पंजाब रिटायर्ड एस. आर. लद्दड़ ने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया है। भाजपा परिवार में शामिल होने वाले उनके नेताओं में पार्टी प्रवक्ता गौतम गिरीश लद्दड़, कोआर्डिनेटर अमित मोदगिल, पैट्रन संत डॉक्टर दलजीत सिंह सोढ़ी, पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सोढ़ी सहित प्रदेश कांग्रेस वर्कर कमेटी के सदस्य व सोशल वर्कर व प्रदेश एस.सी. सैल के सचिव जसवीर सिंह सहगल (बठिंडा), पूर्व उपाध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी व मौजूदा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी मेंबर हरपाल सिघ जल्ला (पायल), बंगा से पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल बंगा, प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक हकम बखतड़ी वाला, गायक मलकीत सिंह मंगा, गायक बूटा मुहम्मद, समाज सेवक व गैस एजंसी के मालिक रुपिंदर सिंह सिद्धू (बठिंडा), उदासी साधू व समाज सेवक महंत भंगु स्वामी जी, बलाचौर से रिटायर्ड एस.एस.पी. अशोक बाठ (पीएस), प्रधानमंत्री से अवार्ड प्राप्त किसान परमजीत सिंह खालसा (बलाचौर), हरियाणा के गवर्नर के पूर्व ओ.एस.डी. जे.आर. जेजी (बलाचौर), शिरोमणि अकाली दल नवांशहर के जिला उपाध्यक्ष शाम लाल महेशी, रिटायर्ड थाना प्रभारी सुभाष बाठ, कपूरथला से शिरोमणि अकाली दल (यूथ) के पूर्व जिला जत्थेदार रणजीत सिंह खोजेवाल,शिरोमणि अकाली दल आई.टी. विंग के पूर्व उपाध्यक्ष व इंचार्ज दोआबा जोन अमरदीप गुजराल (विक्की),शिरोमणि अकाली दल के एस.सी. विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद् सदस्य व पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य कैप्टन सरवन सिंह (फिरोजपुर) अपने साथियों सहित शामिल हुए हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथों में देश मज़बूती से विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की जनता भी प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश की बागडोर देकर बहुत संतुष्ट है। पंजाब की जनता भी अब पंजाब में केंद्र सरकार की तरह मज़बूत और जन-हितैषी सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 2022 में भाजपा जनता के समर्थन से प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
जीवन गुप्ता ने नए शामिल हुए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि यह सभी भाजपा की किसान हितैषी तथा जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहाकि इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मज़बूती प्रदान करेंगें। उधर नए शामिल हुए सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप को उन पर जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूत कर के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का भी भरोसा दिलाया।
95130cookie-checkभाजपा की केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व के समक्ष शिअद, कांग्रेस, सहित कई समाजिक व धार्मिक संगठनों के दिग्गज नेताओं ने थामा कमल
error: Content is protected !!