April 26, 2024

Loading

  चढ़त पंजाब दी,
लुधियाना,(सत पाल सोनी)-कुंदन विद्या मंदिर स्कूल के नन्हे मुन्ने प्रथम कक्षा के छात्र देवाधयुमन कृष्ण कपिला ने साढे छः वर्ष की आयु में नया कीर्तिमान स्थापित कर अपना नाम वर्ल्ड जीनियस रिकॉर्ड‌में सम्मिलित करने का गौरव प्राप्त किया। देवाधयुमन ने यह उपलब्धि संपूर्ण मेंडलेव आवर्त सारणी (Mendelev’s periodic table) के तत्वों का कर्मबध मौखिक उच्चारण 1 मिनट और 13 सैकेंड के रिकार्ड समय मे कर प्राप्त की। इस रिकॉर्ड के साथ ही देवाधयुमन ने आवर्त सारणी के सभी 118 तत्वों का परमाणु क्रमांक के अनुसार रिकॉर्ड समय में मौखिक उच्चारण करने वाले सबसे कम उम्र के रिकॉर्ड होलडर (कीर्तिमानधारी) बनने का सम्मान भी प्राप्त किया।
वर्ल्ड जीनियस रिकॉर्ड की और से इस रिकॉर्ड की औपचारिक पुष्टी के पश्चात देवाधयुमन को प्रशस्तिपत्र, रिकॉर्ड कन्फर्मेशन certificate, medal, World Genius Record Holder के बैज एवम ट्राफी से सम्मानित किया गया। देवाधयुमन के इस रिकॉर्ड का प्रकाशन world genius book of records के वार्षिक संस्करण में किया जाएगा। इससे पूर्व देवाधयुमन सम्पूर्ण विश्व के सभी देशो की राजधानियो के नाम 2 मिनट 19 सैकेंड के रिकार्ड समय मे बता कर ऐशिया बुक आफ रिकार्डस के अन्तर्गत ईडिया बुक आफ रिकार्डस मे भी अपना नाम दर्ज करवा चुके है। देवाधयुमन को प्रतिभा सम्मान बाल रत्न पुरस्कार 2021 से नवाजा गया और वह ईडिया सटार आईकोन किड़स अचिवर अवारढ के भी विजेता रहे है।
रसायन शास्त्रियों और वैज्ञानिकों के लिये आवर्त सारणी (परओडिक टेबल) अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है क्योंकि इसमे तत्वों को उनकी संगत विशेषताओं के परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में एक सारणी के रूप में दर्शाने की एक व्यवस्था है।
तत्वों के नाम, प्रतीक, परमाणु संख्या और नाभिक की संख्या के साथ-साथ यह हमें प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉन की संख्या भी बताता है और इसी का उपयोग करके तत्वों से संबधित गुण, प्रकृति और इलेक्ट्रोनिक विन्यास को आसानी से समझा जा सकता है।
98160cookie-checkसाढे छः वर्ष की आयु में देवाधयुमन कृष्ण कपिला ने नया कीर्तिमान स्थापित कर अपना नाम वर्ल्ड जीनियस रिकॉर्ड में सम्मिलित करवाया
error: Content is protected !!