Categories Hindi NewsProjectReality

केंद्र सरकार की ओर से जारी करोड़ों रुपए का अगर सही इस्तेमाल होता  तो आज लुधियाना नरक नही स्मार्ट सिटी होता: ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना 29 जनवरी ,( रवि वर्मा ) :जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस सरकार और लुधियाना के कैबिनेट मंत्री के झूठे दावे और वादे आम जनता के सामने हैं जिन नेताओं ने विकास के नाम पर लुधियाना की जनता पर अपना पुश्तैनी मालिकाना हक दिखाया  वो अब आम जनता को बताएं कि उन्होंने पिछले पांच साल में  विकास किया है या अपनी तिजोरी भरी है ।उक्त शब्द लुधियाना पश्चिम से  भाजपा के प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने बी आर एस नगर एच ब्लॉक में जनता को संबोधित करते हुए कहे।
एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सैकड़ों करोड़ रुपये का सही इस्तेमाल किया होता, तो आज लुधियाना नर्क नहीं स्मार्ट सिटी बना होता।क्यों कि आज आप  लुधियाना के किसी कोने में चले जाए।आपको टूटी सड़कें,और जगह जगह लगे गंदगी के ढेर दिखाई देगे।
अब चुनाव में मंत्री साहब विकास के नाम पर वोट मांग लोगो को फिर मूर्ख बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन शायद उनको मालूम नहीं कि अब जनता को उनकी असलियत पता चल चुका है।अब वो उनके दिखावे में आने वाले नही।इस मौके अग्र नगर मंडल प्रधान संजीव सचदेवा शेरू,महासचिव नीरज जैन,राज,मिंटू,प्रिंस,अवतार सिंह,रमनदीप सिंह,मेजर सिंह,बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।
102860cookie-checkकेंद्र सरकार की ओर से जारी करोड़ों रुपए का अगर सही इस्तेमाल होता  तो आज लुधियाना नरक नही स्मार्ट सिटी होता: ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
[email protected]

DISCLAIMER: Charhat Punjab di: Editor does not takes responsibility for any news/video/article published, only Reporter/Writer will be responsible for his/her news or article. Any dispute if arrises shall be settled at Ludhiana jurisdiction only. Sat Pal Soni (Editor)