April 26, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना,(सत पाल सोनी/रवि वर्मा )-कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना एवं अधीनस्थ शाखा कार्यालयों में दिनांक 26.10.2021 से 01.11.2021 के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम स्वतंत्र “ भारत@75:सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” था।
सतर्कता सप्ताह का प्रारंभ दिनांक 26.10.2021 को प्रातः 11.00 बजे उप क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना प्रांगण में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ शुरू की गई है। दिनांक 28.10.2021 को उप- क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना परिसर में “ आचरण नियमावली-क्या करें, क्या न करे” विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें कई कर्मचारियों को आचरण नियमावाली पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर उप निदेशक (प्रभारी) सुनील कुमार यादव ने अपने संबोधन में सरकारी कर्मचारियों से अपने वैयक्तिक जीवन में सत्यनिष्ठा का आह्वान किया।
      इस अवसर पर इस कार्यालय द्वारा दिनांक 29.10.2021 को सुविधा समागम का भी आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान दिनांक 29.10.2021 को एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
89300cookie-checkकर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया
error: Content is protected !!