April 25, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना, 3 मई,(सत पाल सोनी): आज यहां फील्डगंज चौंक में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में लाखों मुस्लमानों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में नमाज अदा करने से पहले जामा मस्जिद में भाईचारक परंपरा के अनुसार सभी धर्मो से संबंध रखने वाले सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने अपने मुस्लमान भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
मरहूम पूर्व शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान के लिए करवाई गई विशेष दुआ

इस अवसर पर बीती 10 सितंबर को दुनिया से रुखसत हुए मरहूम पूर्व शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी को याद करते हुए उनके लिए विशेष दुआ करवाई गई। इस अवसर पर संबोधन करते हुए शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि ईद का दिन अल्लाह की तरफ से रोजा रखने वालों के लिए इनाम का दिन है, उन्होने कहा कि रमजान मुबारक में इंसान को नेकी करने की आदत पड़ जाती है जो कि सारा साल समाज में अच्छाई फैलाने में मदद करती है। शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा ईद का दिन गिला शिकवा दूर करके एक दूजे से गले मिलने का दिन है, ईद रंजिशों को खत्म करके मुहब्बत का संदेश देती है। शाही इमाम ने पंजाब के मौजूदा हालात पर कहा कि सर्व धर्मों के लोगों को आपसी भाईचारा बना कर रखना चाहिए।
इस मौके पर मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देते हुए लुधियाना से विधायक चौधरी मदन लाल बगगा, अशोक पराशर पप्पी, गुरप्रीत गोगी, कुलवंत सिद्धू ने कहा कि आज जामा मस्जिद पहुंचने पर जो कमी हम सबकों मरहूम शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं की महसूस हो रही है उसको हम सब मिल कर भी पूरा नहीं कर सकते। उन्होनें कहा कि ईद का दिन सिर्फ मुसलमान भाईयों के लिए ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि हम सब दुआ करते है कि यह खुशियों भरी रीत हमेशा ऐसे ही चलती रहे। उन्होनें कहा कि इस तपती हुई गर्मी में पूरा महीना मुसलमान रोजा रखता है और अपने खुदा की इबादत करता है, जिसके बदले में अल्लाह तआला अपने बंदों को ईद का पवित्र त्योहार तोहफे के तौर पर देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हर मुसलमान अपने सारे गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाता है।
इस मौके मुबारकबाद देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब हीरा सिंह गाबड़ीया ने आज जामा मस्जिद पहुंच के मरहूम शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं को याद करते हुए कहा कि उनका दुनिया से चले जाना मेरा बहुत बड़ा निजी नुकसान है। गाबड़ीया ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बड़ी खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि लुधियाना शहर सभी धर्मों के लोगों का एक गुलदस्ता है। इसके सभी फूल अपनी खुशबू के साथ माहौल को खुशगवार बना कर रखते हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना की यह इतिहासिक जामा मस्जिद जहां मुसलमानों का मुख्य धार्मिक केन्द्र है, वहीं यह अन्य धर्मों के लोगों के लिए अमन और मुहब्बत की निशानी है।
इस मौके मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सुशील पराशर ने कहा ईद का दिन हर एक भारतीय के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहां हर एक धर्म का त्योहार सभी लोग आपस में मिल जुल कर मनाते हैं। उन्होने ने कहा कि मरहूम शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान साहिब का बीते दिनी हमें छोड़ कर चले जाना हम सबका बहुत बड़ा नुकसान है, क्योंकि उन्होनें हमेशा ही पंजाब में अमन और खुशहाली के लिए काम किया था। उन्होने कहा कि हमें इस बात पर गर्व महसूस होता है कि भारत विश्व का एकमात्र धर्म निरपेक्ष देश है जहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर हर त्योहार को बहुत खुशी से मनाते हैं।
इस मौके पर जामा मस्जिद लुधियाना में अपने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा, गुरद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, गुलाम हसन कैसर, पार्षद ममता आशु, पार्षद राकेश पराशर, सीनियर कांग्रेसी नेता परमिन्द्र मेहता, अशोक गुप्ता, शिंगारा सिंह दाद, जरनैल सिंह तूर, सीनियर अकाली नेता बलजीत सिंह बिंद्रा, एडवोकेट गौरव बगगा खुराना, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा, मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
#For any kind of News and advertisement contact us on   980-345-0601
117250cookie-checkलुधियाना की जामा मस्जिद सहित शहर भर में अदा की गईं ईद-उल-फितर की नमाज
error: Content is protected !!