April 25, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना 24 फरवरी ,(  सत पाल सोनी ) : पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर का आज देहांत हो गया। वह साठ साल के थे। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनका इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उनकी पत्नी अमर नूरी भी काफी प्रसिद्ध गायिका हैं। सिकंदर की मौत से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी गायक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सिकंदर की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने सरदूल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ओए मालका, एह की कहर कमाया। गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। रेस्ट इन पीस गुरुजी। उनके दो बेटे आलाप और सारंग सिकंदर हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वे हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उसी के लिए उनका इलाज चल रहा था।  उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

65120cookie-checkनहीं  रहे पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर
error: Content is protected !!