April 26, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी 

लुधियाना 3 अगस्त ,( सत पाल  सोनी ) : भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा मोना जैसवाल की अध्यक्षता में होटल नागपाल रीजेंसी में संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंजाब महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती सुखप्रीत कौर सिद्धू ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वरिंदर कौर थांदी विशेष रूप से उपस्थित हुईं। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार,भाजपा पंजाब के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र  सिंघल भी उनके साथ उपस्थित हुए। इस बैठक में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी जिलों की अध्यक्षा भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सुखप्रीत कौर सिद्धू  ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहाकि कोरोना काल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता के लिए बहुत से सेवा कार्य किए हैं, जैसे सैनेटाईजर बाँटना, मास्क बना कर बाँटना, भोजन व्यवस्था, सफाई अभियान आदि। महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं और घर तथा राजनीति इनके बिना असंभव है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस बार अपनी कैबिनेट विस्तार के दौरान 11 महिलाओं को जगह दी है। उन्होंने कहाकि भाजपा महिला मोर्चा की यह कार्यकारिणी की बैठक इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी तथा उनकी सरकार का धन्यवाद करती है।

उन्होंने कहाकि राज्य की कांग्रेस सरकार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर है। राज्य की कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश में दलित महिलाओं बच्चियों से बलात्कार तथा उन पर शारीरिक अत्याचारों में बेतहाशा बढ़ौतरी हुई है। राज्य में दलितों की सुनवाई नहीं की जा रही, जिसके चलते राष्ट्रीय एस.सी.एस.टी.कमीशन को उन मामलों में दखल देकर दलित परिवारों को इन्साफ दिलवाने के लिए राज्य सरकार तथा संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सुखप्रीत कौर सिद्धू  ने पंजाब  भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनों से आग्रह किया की वो मोदी सरकार की सभी जान हितेषी नीतियों को लोगो तक पहुचाये ताकि 2022 में पंजाब की जनता भाजपा को मोदी सरकार द्वारा किये गए लोकहित कार्य को देखते हुए लोग अपना वोट भाजपा को दे और पंजाब में भाजपा की सरकार बन सके।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहाकि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में प्रदेश को बर्बादी तथा कंगाली के कगार पर ला खड़ा किया है। आज पंजाब के सारे सरकारी विभागों के कर्मचारी यहाँ तक कि सैक्टरेट के कर्मी भी अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध काम छोड़ कर हड़ताल कर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर कांग्रेस सरकार आपनी नाकामियों को छुपाने तथा विरोध कर रहे कर्मियों की आवाज़ दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने कहाकि पंजाब में कांग्रेस ने जगल राज बना दिया है। आज कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज पंजाब में ड्रग्स माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, भूमाफिया, गैंगस्टर माफिया आदि का शासन है। उन्होंने कहाकि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए बहुत सी योजनायें शुरु की है, जिसका लाभ हमारे किसान भाई ले रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजाब के 23 लाख 33,598 किसानों के खातों में 26,73,26,56,000 रूपये डाले गए हैं। किसानों को 2400 रूपये की खाद की बोरी 50% सब्सिडी देकर 1200 रूपये में दी जा रही है। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार ने इस बार 405 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की है जिसमें से पंजाब से 132 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गई है। किसानों को उनकी इस फसल के मूल्य का सीधा भुगतान उनके खातों में किया गया है। जनता त्राहित्राहि कर रही है और इस कुशासन से छुटकारा चाहती है। जनता भाजपा को इसके विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार की किसान हितैषी सोच तथा जनहितैशी नीतियों के दम पर भाजपा इस बार जनसमर्थन से पंजाब में सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर तीज का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया।  इस दौरान महिलाओं ने गीतसंगीत नाचगाने के साथ पंजाबी बोलिया पाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ सबको तीज की बधाई शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर महिला मोर्चा कि पूरी टीम के साथ राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर सिद्धू  भी पंजाबी गिद्दा करते हुए बोलिया पायी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री नीतू खुराना,सीमा शर्मा,उपाध्यक्ष डा.कनिका जिंदल,मीनू सहगल,ऋतू कौशल,सचिव सुधा खन्ना,लुधियाना महिला मोर्चा की प्रभारी जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा,लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन, मंजू मल्होत्रा,नीलम धवन,जिला महामंत्री हरमनजीत कौर अनमोल, मीणा खोकर,सुनीता शर्मा,बब्बल सोनी,सिमी धीर,मोनिका,संतोष,राजवंत कौर सभी जिलों के अध्यक्षा पंजाब महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

71090cookie-checkकांग्रेस सरकार कर रही महिलाओं से भेदभाव, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर – सुखप्रीत कौर सिद्धू
error: Content is protected !!