Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 23, 2025

Loading

सत पाल सोनी

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना :आज नौलखा बाग कालोनी तपोमय भूमि श्री राम शरणम् आश्रम में संत कुल कमल दिवाकर श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज का जन्म दिवस बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। किया पावन सृष्टि को, जप कर नाम जपा कर नाम। उन्हीं महाराज के चरणों में सदा प्रणाम सदा प्रणाम।भक्तों ने उच्चराणोंं के साथ उनके चित्र पर पूष्प मालाएं अर्पण कर गुुरु कृपा मांगी।

भक्त राजीव बग्गा ने जन्म दिवस के सत्संग में कहा कि तपस्वी ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मचारी रामप्रकाश महाराज उनकी महिमा कहा करते थे कि संत कुल कमल दिवाकर श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज चैत्र पूर्णिमा को जगत मेंं जन्मे संत निराले राम नाम के रंग में रंगे पूर्ण योगी मतवाले थे। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाम दाता ने उन्होंने जो राम नाम की मधुर मुरली बजाई उसकी तान युगों तक सुनाई देती रहेगी। वो राम भक्तोंं को भव सागर से पार उतरने के लिए राम नाम का सहारा लेने की प्ररेणा देते थे। हम तो उनके चरण कमलोंं के भंवरे हैंं, उनके दास अनुदास हैं। स्वामी जी के गुणो का बखान कौन कर सकता है।प्रभु नाम के मतवाले, संयमी, मधुरभाषी, पर दुखहारी, मंगलमय थे। सिर पर बिस्तर उठा कर, चने चबा कर गांव-गांव घूमते हुए नाम दान द्वारा सहस्त्रों जनों का कल्याण किया।

उन्होंने वैदिक ऋषियोंं-मुनियोंं की भांति एक देवाधिदेव की भक्ति सर्वजनो को बतलाई। हमें भी उनके चरणों में हृदय कमल भेंट करके यह संकल्प करना चाहिए कि हम उनके “एक देव की टेक है, सुदृढ़ निश्चय एक, अनन्य सुभक्ति राम में है, तज देव अनेक” के वाक्यों का अनुसरण करके अपना जीवन सफल बनाएंगे। इस अवसर अरूणेश साधक ने जगत मे जन्मे सन्त निराले कर्म योगी नाम रस भोगी नाम प्रेम मतवाले भजन गा कर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

#For any kind of News and advertisment

contact us on 9803 -450-601

#Kindly LIke,Share & Subscribe our

 News Portal://charhatpunjabdi.com

147510cookie-checkस्वामी सत्यानंद महाराज का जन्म दिवस मनाया
error: Content is protected !!