Categories Hindi NewsVICTORY NEWSVote

ऐतिहासिक रैली में बोले अमित शाह, एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को भारी मतो से बनाये विजयी

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना, 13 फरवरी,(सत पाल सोनी/ रवि वर्मा ) ): लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के पक्ष में स्थानीय दरेसी में विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र को स्वच्छ छवि के एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के रूप में उम्मीदवार को दिया है।
पश्चिमी की जनता सिद्धू को सफल बनाये भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी हल्के को माडल हल्का बनाकर दिखायेगी। रैली के दौरान एडवोकेट सिद्धू को विशेष आर्शीवाद देते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब से कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन को खत्म कर सकती है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में पंजाब में जबरदस्त लहर चल रही है, लोग कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन को जड से उखाड फैकना चाहते है।
रैली को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि लुधियाना पश्चिमी विधानसभा के लोग भ्रष्टाचारी मंत्री को जो इस समय कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान मे है को करारी शिक्सत देना चाहते है। इस उम्मीदवार ने लुधियाना के लोगो के साथ जहां र्दुव्यवहार किया वहीं लुधियाना पश्चिमी के विकास को भी बुरी तरह से प्रभावित करके भ्रष्टाचार की भेंट चढा दिया है। पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की नुहार बदली जायेगी। माननीय अमित शाह ने रैली में वायदा किया है कि पंजाब के उद्योग व्यापार को विश्व स्तर तक ले जाया जायेगा और लुधियाना शहर को विश्व के माने हुए शहरों के समान बनाया जायेगा। रैली के दौरान एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के जयकारो से लुधियाना पश्चिमी की जनता ने आसमान को गूंजा दिया।
106520cookie-checkऐतिहासिक रैली में बोले अमित शाह, एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को भारी मतो से बनाये विजयी

About the author

DISCLAIMER: Charhat Punjab di: Editor does not takes responsibility for any news/video/article published, only Reporter/Writer will be responsible for his/her news or article. Any dispute if arrises shall be settled at Ludhiana jurisdiction only. Sat Pal Soni (Editor)