April 26, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी  

लुधियाना (रवि वर्मा)-ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ब्रदर सेवा दल के वाइस चेयरमैन पुनीत गुप्ता वाइस प्रधान टोनी बक्शी की अध्यक्षता में 24 वी हर महीने श्रदालुओं को दर्शन करवाने के लिये माँ चिंतपूर्णी दरबार बस भेजी गई। संस्था के प्रधान अतुल कपूर ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर बार यात्रियों से न मात्र शुल्क ले कर बस भेजी जाती है पर इस बार 24 वी यात्रा यात्रियों को माँ के दरबार बिल्कुल फ्री बस सेवा में भेजी। इस बार फ्री बस की सेवा खरैती लाल मालिक परिवार दुआरा की गई है। इस बार रास्ते मे लंगर की सेवा भी मालिक परिवार दुआरा की और यात्रा संस्था के उपाध्यक्ष टोनी बक्शी और वाईस चेयरमैन पुनीत गुप्ता की देखरेख में भेजी गई है। रास्ते मे लंगर की विवस्ता की देखरेख संस्था के मेंबर सुधाकर चौधरी दुआरा की जा रही है।

नारियल की रसम पार्षद राशि अग्रवाल और संस्था के प्रधान अतुल कपूर दुआरा कंजक पूजन करके की गई और बस को हरी झण्डी ब्रदर सेवा दल के चेयरमैन नितिन भंडारी ,नौजवान सभा सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी,दुआरा दे कर बस को रवाना किया गया । संस्था के प्रधान अतुल कपूर और वाइस प्रधान टोनी बक्शी और सभी मेम्बरों ने मालिक परिवार का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे भगतों की सेवा पर माता रानी सदा उन पर अपना आशीर्वाद बना कर रखे जो यात्रियों को जाने के लिये फ्री शुल्क और लंगर सेवा करते है बस में महिला संकीर्तन मंडली रजनी बक्शी ने माता रानी का संकीर्तन किया औऱ साथ ही संगत ने भजनों का खूब आनंद लिया।

इस मौके पर नौजवान सभा सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी,और ब्रदर्स सेवा दल के चेयरमैन नितिन भंडारी , प्रधान अतुल कपूर ,वाइस प्रधान टोनी बक्शी, वाइस चेयरमैन पुनीत गुप्ता, भारत भूषण भल्ला,अतुल मैनी,सुधाकर चौधरी,अजय धोनी,अमृतपाल सिंह बंटी,अमित मेहता,बोबी सहगल,जगदीश कपूर,राजवीर ,सोनू,महिला संगत रजनी बक्शी,नीतू गुप्ता,अनिता डोली,किरण,सरोज रानी,उषा मालिक,अंजू सूद,बिनी, शशि जोशी,हेमा,कमलेश,जिया बक्शी, हरगुन बक्शी,पूनम विशेष रूप से यात्रा शामिल हुऐ।।

75580cookie-checkब्रदर्स सेवादल की ओर से मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए 24वी फ्री बस यात्रा भेजी गई
error: Content is protected !!