Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 2, 2025

Loading

चढ़त पंजाब दी
लुधियाना, 30 दिसंबर, (वारिस): मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उसमान लुधियानवीं ने अहरार पार्टी की कमान संभालते ही नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। आज यहां अहरार के मुख्य दफ्तर से जारी की गई प्रैस रिलीज के अनुसार जहां बीते दिन सभी मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था, वहीं आज मजलिम अहरार इस्लाम हिंद की राष्ट्रीय समिती और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की नामजदगी का ऐलान कर दिया गया है।
मौलाना मुहम्मद उसमान लुधियानवीं ने कहा कि पार्टी को और आगे लेकर जाना और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबध हंू। पार्टी के सरप्रस्त हजरत हाफिज पीर जी हुसैन अहमद बुढिय़ा की सरप्रस्ती में आज मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की राष्ट्रीय समिती में मौलाना मुहम्मद इब्राहिम कासमी देवबंध उपाध्यक्ष, शाहनवाज अहमद लुधियाना को महासचिव, मौलाना फहीमुद्दीन कासमी बहराईच को संयुक्त सचिव और मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया
देश के अलग-अलग राज्यों के अहरार कार्यकर्ताओं में से मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुलाम हसन कैसर, मुजाहिद तारिक लुधियानवीं, मौलाना मुर्करम हुसैन कासमी दिनाजपुरी (बंगाल), मुफ्ती मुहम्मद इनायतुल्लाह गनाई जम्मू-कश्मीर, मुहम्मद अतहर लुधियानवीं दिल्ली, मौलाना नूर मुहम्मद चंदेनी फरीदाबाद, शाहाब अख्तर रांची (झारखंड), नसीम खान लखीमपुर खीरी, मौलाना मुहम्मद वकील सीतापुरी, मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी सीतामड़ी (बिहार), मुहम्मद इरफान भोपाल, मुफ्ती बुरहानुद्दीन गुजरात, मौलाना अब्दुल हफीज सोनगढ़ी उड़ीसा, मुहम्मद उसमान खान हैदराबाद, डा. मुहम्मद मुमताज मलिक सहसपुर उत्तराखंड, हाफिज मुहम्मद इरशाद मालेरकोटला, मौलाना मुहम्मद हनीफ अहरारी गोआ, मौलाना रोशनद्दीन चंबा हिमाचल, मौलाना अब्दुल मुक्तदीर महाराष्ट्र, मुहम्मद उमैर नांदेड़, सरवर आलम पानीपत, मुहम्मद अली कैराना, मुफ्ती मुहम्मद आरिफ जैसलमेरी, मुहम्मद सालहीन लालपुर मुंबई, हाजी मुहम्मद इरफान फिरोजपुर, मौलाना मुहम्मद जावेद नजीबाबाद, मशहूद अहमद बिजनौरी, हाजी मुहम्मद मुंशी जींद हरियाणा को सदस्य बनाया गया
बाबुल खान, मुहम्मद आजाद अहरार, मुहम्मद नवाब अहरार, अब्दुल हलीम अहरार, अकरम अली अहरार, मुहम्मद सरफराज, शाहजेब खान, मुहम्मद सलामत अहरार, हाफिज जैनुल आबेदीन को पार्टी के मुख्य दफ्तर का विशेष सदस्य बनाया गया है। मौलाना उसमान ने बताया कि सारी नियुक्तियां 5 साल के लिए की गई है। उन्होनें बताया कि जनवरी में मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की राज्यस्तरीय इकाईयों की भी नए सिरे से नियुक्तियां की जाएगीं।
97530cookie-checkउसमान लुधियानवीं ने पीर जी हुसैन अहमद बुढिय़ा की सरप्रस्ती में अहरार की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान
error: Content is protected !!