Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
March 18, 2025 11:06:38 AM

Loading

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना (रवि वर्मा)-पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे का गठन कर दिया गया है जिसमें शिरोमणि अकाली दल संयुक्त, जनता दल युनाइटेड, जनता दल सेकुलर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के साथ हम ख्याली पार्टियां मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार लवली ने कहा कि तीसरे फ्रंट का गठन पंजाब की रियायती राजनीतिक पार्टियों की ओर से पंजाब के लोगों की की जा रही लूट को ख़त्म करने के लिए बनाया गया है और विधानसभा चुनाव में यह मोर्चा सरकार बनाकर आम लोग दलित गरीब मजदूरों के हक की बात करेगा, उन्होंने कहा कि पंजाब व पंजाबियों और पंजाबियत को बचाने के लिए इस मोर्चे का गठन किया गया है, उन्होंने कहा कि लोक रिवायती पंजाब की राजनीतिक पार्टियों से छुटकारा चाहते हैं और बदल के रूप में तीसरा मोर्चा उनको यह बदल दिलवाएगा।

पंजाब में सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के मसले किये जायेंगे हल

इस अवसर पर पंजाब के प्रभारी एमएल तोमर ने कहा कि देश भर में  चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने अपने पैर पसारे हैं, जिसका नतीजा ही यह गठजोड़ है, उन्होंने कहा कि पंजाब की बेहतरी के सार्थक कदम उठाए जाएंगे, उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के अन्दर तीसरे मोर्चे की सरकार बनते ही वह सबसे पहले किसानों के मसले हल करेंगे, क्योंकि पंजाब का किसान जो देश के लिए अन्न उगाता है आज अपने हकों की लड़ाई के लिए दिल्ली के सरहदों पर बैठा है।

पंजाब विधान सभा चुनाव में पंजाब वासियों को रिवायती पंजाब की राजनैतिक पार्टियों से करवाया जाएगा मुक्त

इस के अलावा एडवोकेट इंदरजीत सिंह इंचार्ज मालवा जोन ए एस पी, राम सिंह बलिना इंचार्ज दुआबा एएसपी, हैप्पी कैंथ अध्यक्ष यूथ ए एस पी जालंधर, सतनाम सिंह ब्राह्मणीवाल अध्यक्ष जालंधर ए एस पी, कुलवंत सिंह अध्यक्ष पटियाला एएसपी, हरिंदर सिंह धूरी अध्यक्ष संगरूर एएसपी भी बैठक में शामिल हुए और उन्होंने तीसरे मोर्चे को पंजाब के अन्दर और भी मज़बूत करने की वचनबद्धता दोहराई।

73770cookie-checkतीसरा मोर्चा पंजाब विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेकर गरीब मजदूर दबे कुचलों और दलितों के हक में बनाएगी सरकार-राजीव कुमार लवली
error: Content is protected !!