![]()
चढ़त पंजाब दी
सत पाल सोनी
लुधियाना– 2005 से निरंतर समाज सेवक के क्षेत्र में सक्रिय भगवान महावीर सेवा संस्थान एवं पिछले 11 वर्षों से निरंतर समाज सेवक क्षेत्र में अपनी सक्रिय जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसाइटी एवं यूथ विंग के सहयोग से, 22 मार्च दिन रविवार दोपहर 1:30 बजे जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष पर एक विशाल दिव्यांगों के लिए फ्री कैंप की व्यवस्था की गई है ।
इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए आज जैन स्थानक सिविल लाइन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, महिला शाखा अध्यक्ष नीलम जैन, एवं यूथ विंग के महामंत्री आकर्षित जैन ने, बताया यह कैंप विशेष कर उन दिव्यांग भाई बहनों को जो पैसे के बाप के कारण जीवन यापन के लिए बहुत से ऐसे उपकरण है जो नहीं ले पाते अगर उनके पास इन उपकरणों की व्यवस्था हो तो उनका जीवन कुछ आसान हो सकता है इसी श्रृंखला में पिछले 20 से ज्यादा बच्चों से निरंतर विशेष कार्य दिव्यांग भाई बहनों की मदद की जा रही है।
22 मार्च को लगने वाले कैंप में पहले से रजिस्टर्ड मरीजों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन, टूल्कित, सिलाई मशीन आदि के साथ-साथ देव हॉस्पिटल में पोलियो ग्रस्त एवं टेढ़े-मेढ़े हाथों से पीड़ित मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन लुधियाना के प्रसिद्ध सर्जन डॉ पवन ढींगरा की देखरेख में किए जाएंगे।
यह सारे कार्य लुधियाना के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं दानवीरों के सहयोग से किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय लुधियाना इकाई के आशीष कुल्लू के दिशा निर्देश में आयोजित किया जा रहा है । आज इस मौके पर जानकारी के लिए प्रचार प्रसार सामग्री भी रिलीज की गई ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद अपना नाम रजिस्टर करवा पाए । इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री डॉ बबिता जैन, सह मंत्री सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य गुरदेव सिंह, गुलशन जैन, बिट्टू नवकार, महिला शाखा चेयरपर्सन आदर्श जैन, अध्यक्ष नीलम जैन महामंत्री ऋचा जैन, कोषाध्यक्ष कविता जैन, सह कोषाध्यक्ष रमा जैन, सोनिया जैन, निधि जैन, मधु जैन, शिवाली जैन, सुनीता देवी, सुनीता – विपिन जैन ( श्रमण जैन स्वीट) यूथ विंग महामंत्री आकर्षित जैन, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय लुधियाना इकाई के निर्देश आशीष कुल्लू आदि अन्य उपस्थित थे।
Editor: Sat Pal Soni. Kindly Like,Share and Subscribe our web channel: https://CharhatPunjabDi.comContact for News and advertisement at Mobile No. 98034-50601
1707000cookie-checkभगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याण के उपलक्ष पर 22 मार्च दिव्यांगों को मिलेंगे निशुल्क उपकरण : नीलम जैन, राकेश जैन