Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 13, 2025 4:22:36 PM

Loading

चढ़त पंजाब दी,
लुधियाना, (सत पाल सोनी/रवि वर्मा ): भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जन्म शताब्दी कांग्रेसी वर्करों ने आज यहां पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगवाई में स्थानीय जगराऔ पुल पर मनाई। इस अवसर पर विधान सभा हलका दाखा के इंचार्ज संदीप संधू, कांग्रेसी नेता पवन दीवान,पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा,महिला कांग्रेस लुधियाना शहरी की प्रधान लीना टपारिया,सतविंदर जवद्दी,दीपक हांस,रोहित पाहवा,रविंदर वर्मा,रेशम सिंह सगू ने शिरकत की।
जहां से बावा व कांग्रेसी वर्करों के काफिले के साथ घोड़ा गाड़ी पर स्वार हो कर मंहगाई समेत मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधान सभा हलका साऊथ तक रोष मार्च करने से पहले शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमायों पर फूल मालाएं अर्पित करके नमन किया। कांग्रेसी वर्करो ने हाथों में मोदी सरकार विरोधी सलोगन उठाए हुए थें जिन पर लिखा हुआ था कि लाल किले को गिरवी रखने वाली मोदी सरकार मुर्दाबाद। तीनो किसान विरोधी कानून वापिस लों। साऊथ हलके के लोहारा इलाके में मोदी सरकार की तस्वीरे फूंक कर कांग्रेसी वर्करो ने रोष जताया।
धरने पर बैठे उद्योगपतियों की मांगों का किया जोरदार समर्थन
रोष मार्च की अगवाई कर रहे कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा ने यूनाइटिड साइकिल पार्टस एसों के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे उद्योगपतियों की मांगों का जोरदार समर्थन किया और ऐलान किया कि कांग्रेस की पंजाब सरकार व कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
नेहरू ने है भारत बनाया,मोदी ने है सेल पर लगाया
बावा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत देश का विकास पक्ष से निर्माण करवाते हुए पंजाब को भाखड़ा डैम व पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी दिए। हर वर्ग के लोगों को इलाज हेतु ऐमज की स्थापना करवाई। जब कि मौजूदा प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी ने भारत देश को सेल पर लगा दिया है। इससे बड़ा देश का दुखांत ओर क्यां हो सकता है कि रेलवे,बीएसएनएल,एयरपोर्ट समेत पब्लिक सैक्टर को मोदी सरकार बेचने पर तुली हुई है जब कि देश हितैषी संगठन मोदी सरकार की इन राष्ट्र विरोधी नीतियों का जम कर विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से देश का अन्नदाता किसान दिल्ली की सडक़ों पर किसान विरोधी कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर डटा हुआ है। लेकिन मोदी सरकार जिद पर अड़ी हुई है।
मोदी सरकार केवल अंबानी व अडानी के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई-बावा
बावा ने कहा कि मोदी सरकार केवल अंबानी व अडानी के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। आज देश के समूचे पब्लिक सैक्टर को इन दोनों बड़े कारोबारियों को सौंप कर देश को एक बार फिर से गुलामी की ओर धकेला जा रहा है जो कि चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अब तक शासन में मंहगाई ने पिछले सभी रिकार्ड मात कर दिए है। आमदन के साधन सीमित हो कर रह गए है जब कि मंहगाई बेलगाम हो चुकी है। जिससे हर घर का बजट डगमगा चुका है। उन्होंने कहा कि देश भर के लोग आज भी डा मनमोहन सिंह की सरकार को याद करते है,जिन्होंने अपनी सूझबूझ के साथ भारत को संकट के दौर में से बाहर निकालते हुए मजबूत आर्थिकता प्रदान की और भारत देश को दुनियां के प्रमुख देशों की कतार में खड़ा कर दिया जब कि आज देश भर के लोग मोदी सरकार को चलता करने के लिए 2024 चुनाव का इंतजार कररहे है।
इस रोष मार्च में गुलजिंदर सिंह लोहारा,बलजीत मालड़ा,महिला नेता सुदेश यादव,प्रवीण सूद ,बलजिंदर सिंह हूंजन,अमित बेरी,इकबाल सिंह,सुखविंदर सिंह जगदेव,बलदेव राज शर्मा, गीता लोहारा,सन्नी खीवा,मनी खीवा,संतोख ङ्क्षसह,प्रिंस शर्मा,मघर सिंह,मनोहर सिंह गिल,जगदीप सिंह लोटे,राम सिंह,मुखतियार सिंह,बीबी गुरमीत कौर, मनप्रीत कौर,वीरपाल,गुरप्रीत ,पाल सिंह,नरिंदर मल्हौत्रा,कुलवंत सिंह ढिल्लों जसदीप सिंह दीपा,गगनदीप बावा,मनी कौड़ा,सर्बजोत,किरन मान,वर्मा कपूर,प्रिंस जौहर व संदीप बावाआदि ने शमूलियत की।

 

90920cookie-checkपंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जन्म शताब्दी पर बावा व कांग्रेसी वर्करों ने घोड़ा गाड़ी पर स्वार हो कर मोदी सरकार खिलाफ निकाला रोष मार्च
error: Content is protected !!