Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 7, 2025 10:40:36 PM

Loading

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना, (रवि वर्मा) : कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा भारत की आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के सभी क्षेत्रों में एक वर्ष तक प्रत्येक माह की 15 तारीख को चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर  लगाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय लुधियाना द्वारा रालसन इंडिया लिमिटेड, रालसन नगर, जी.टी रोड, लुधियाना में कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल, लुधियाना के सहयोग से दूसरे जागरूकता व चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 165 कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया गया व आवश्यकता अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयाँ भी दी गई। साथ ही बीमित व्यक्तियों को ईएसआईसी के विभिन्न हितलाभों के साथ-साथ नवीनतम योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

गौरतलब है की कोविड-19 से प्रभावित बीमित व्यक्तियों एवं उनके आश्रितों केलिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा विशेष रूप से कोविड-19 राहत योजना का कार्यान्वयन एवं अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का विस्तार किया गया है जिसके अंतर्गत यदि कोविड-19 के कारण बीमित व्यक्ति बेरोज़गार होता है तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा 90 दिन तक की औसत मजदूरी का 50 % का भुगतान सीधे कर्मचारी के खाते में किया जाता है तथा कोविड-19 के कारण बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को बीमित व्यक्ति की अंतिम मजदूरी के 90% तक मासिक पेंशन का भुगतान किया जाता है।  हाल ही में निगम द्वारा अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की समय सीमा को बढ़ा कर 30 जून 2022 तक कर दिया गया है।

शिविर में सत्यवान सिंह (सहायक निदेशक), संदीप सलूजा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), श्रीमती आकांक्षा रहेजा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) के साथ डॉ. पुजा मजोतरा (SMO, आयुर्वेदा) व उनकी चिकित्सा टीम ने भाग लिया।रालसन इंडिया लिमिटेड की मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के इस प्रयास को सराहा गया।  दीपक चौहान, वाइस प्रेसीडेंट, मै रालसन इंडिया लिमिटेड ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम की एक अच्छी पहल है जिससे नियोजक तथा बीमित व्यक्ति सेहत जाँच के साथ साथ निगम की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक होंगे ताकि विकट परिस्थिति में परेशानी का सामना न करना पड़े, उन्होने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम का धन्यवाद किया।
 

82920cookie-checkकर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना द्वारा ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं जागरूकता कैंप लगाया
error: Content is protected !!