Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
April 5, 2025 10:18:34 PM

7 total views , 1 views today

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना,( सत पाल सोनी/रवि वर्मा)-बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर किए गए मानहानि मामले में गिरफ्तारी के वारंट जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को लुधियाना जिला कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई। जिसपर सुनवाई के बाद 1 लाख के मुचलके पर संजय सिंह को अग्रिम जमानत दे दी गई और 17 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए। संजय सिंह आज करीब 1 बजे पूरे लाव लश्कर के साथ जिला अदालत पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे जिला अदालत ने सोमवार को बिक्रम मजीठिया मानहानि मामले में संजय सिंह के गिरफ्तारी के आर्डर जारी किए थे अगर आज संजय सिंह अदालत में पेश न होते तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती थी।
आप सांसद के खिलाफ मामला एडीशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन सिंह की अदालत में चल रहा है। वह लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। सोमवार को भी महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल का क्रॉस एग्जामिनेशन होना था लेकिन संजय सिंह के वकीलों ने इससे इनकार कर दिया। इस पर अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए।
बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से अदालत में पेश हुए वकील दमन सोबती ने कहा कि मामले में गवाहियां चल रही हैं। अब इस मामले में महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल की गवाही का क्रॉस एग्जामिनेशन होना था लेकिन दूसरे पक्ष के वकीलों ने तैयारी नहीं होने की बात कही। इस कारण अदालत ने फैसला सुनाते हुए पुलिस को 17 सितंबर को संजय सिंह को पेश करने के आदेश दिए।संजय सिंह के वकील रमेश कपूर ने सोमवार को अदालत में कहा था कि संजय सिंह राजनीतिक कार्यों में व्यस्त होने के कारण पेश नहीं हो सके। वह अदालत का सम्मान करते हैं और हमेशा ही मामले में सहयोग किया है। इस पर कोर्ट ने सख्त ऐतराज जताया और संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी कर दिए।

82120cookie-checkलुधियाना जिला अदालत में पेश हुए आप सांसद संजय सिंह को 1 लाख के मुचलके पर मिली अग्रिम जमानत– 17 सितंबर को दोबारा पेश होने के आदेश
error: Content is protected !!