May 1, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी
चंडीगढ़, (ब्यूरो) : सीएम चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी  दी कि आज आधी रात से पंजाब में पेट्रोल के रेट 10 रुपए कम होंगे। वहीं, डीजल के रेट में 5 रुपए की कमी की गई है।। उन्होंने कहा कि पंजाब में नॉर्थ इंडिया में सबसे सस्ता तेल मिलेगा। सिर्फ चंडीगढ़ ही पंजाब के आसपास रहेगा।               
सीएम चरणजीत चन्नी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ एक्साइज घटाई है, जिसमें 42% शेयर राज्य का है। इससे राज्य को भी नुकसान हुआ है। सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि पिछले 18 महीने में डीजल का रेट 61 रुपए से 98.50 रुपए हो गया। भाजपा सरकार ने पंजाब और देश के लोगों की लूट की है।    
सीएम चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार के एक्साइज घटाने और पड़ोसी राज्यों के वैट कम करने के बाद पंजाब सरकार भी दबाव में है। पंजाब में अगले वर्ष चुनाव हैं। ऐसे में राहत न देना कांग्रेस के गले की फांस बन सकता था। सीएम चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले 30-30 रुपए रेट बढ़ा दिए और अब 5 या 10 रुपए घटाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं । सीएम चन्नी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को पता था कि पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट घट सकते हैं। इसलिए अकाली दल ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया।
89860cookie-checkआज आधी रात से पंजाब में पेट्रोल के रेट 10 रुपए कम होंगे, वहीं, डीजल के रेट में 5 रुपए की कमी की गई
error: Content is protected !!