जनता नगर चौक के पास गिल रोड लुधियाना में ट्रक की जबरदस्त टक्कर से 66 केवी बिजली लाइन का खंभा टूटा

Loading

चढ़त पंजाब दी,
लुधियाना, (सत पाल  सोनी/रवि वर्मा) :लुधियाना से बड़ी खबर है कि जनता बेकरी गिल रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक  बीती रात ट्रक की जबरदस्त टक्कर से रात 2 से 2.30 बजे यह हादसा हुआ ।ट्रक ने 66 के वी लाइन को नुकसान पहुंचाया है, ट्रक की जबरदस्त टक्कर के कारण  66 केवी लाइन का खंभा टूट गया जिस से पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है। इलाके की बिजली गुल होने से गिल रोड पर कारोबार प्रभावित हुआ है, हालांकि बचाव ये रहा है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खंभा टूटने के बाद बिजली विभाग ने बिजली बंद कर दी ।पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है व इस समय ढोलेवाल थाने में खड़ा है।
84500cookie-checkजनता नगर चौक के पास गिल रोड लुधियाना में ट्रक की जबरदस्त टक्कर से 66 केवी बिजली लाइन का खंभा टूटा
error: Content is protected !!