राष्ट्रीय मजदूर संघ इंटक के नगर निगम पदाधिकारियों की नियुक्ति 

Loading

लुधियाना ( ब्यूरो चढ़त पंजाब दीं ) : राष्ट्रीय मजदूर संघ (इंटक) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल की रहनुमाई में पंजाब के विभिन्न जिलों में पंजाब प्रदेश लोकल बॉडीज इंटक के अध्यक्ष नरेंदर सिंह व पंजाब इंटक महिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने पंजाब  के सभी नगर निगमों में मजदूर संघ की नई कार्यकारणी गठित करनी शुरू कर दी है।
इसी संदर्भ में लुधियाना नगर में राष्ट्रीय मजदूर संघ के सदस्यों को विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें जिला इंटक लोकल बॉडीज नगर निगम के पंजाब के सीनियर उप अध्यक्ष चंद्र शेखर सहोता, मदन लाल जोश प्रधान इंटक नगर निगम लुधियाना, राकेश के. बबली जिला उप प्रधान, जिला जनरल सेक्रेटरी बलराज बतरा, सोनी वालिया जिला जनरल सेक्रेटरी, जसवीर सिंह गिल जिला उप प्रधान आदि।
इस अवसर पर आल  इंडिया काँग्रेस की सदस्य शीला मसीह व इंटक के राष्ट्रीय सचिव सतपाल शर्मा ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।
8140cookie-checkराष्ट्रीय मजदूर संघ इंटक के नगर निगम पदाधिकारियों की नियुक्ति 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!