May 19, 2024

Loading

चढ़त पंजाब दी

लुधियाना 25 मार्च, (सत पाल  सोनी ): ढंडारी कलां की मक्कड़ कालोनी में दिल्ली से अपने ननिहाल आया बच्चा छत पर खेलते हाइटेंशन बिजली की तारों के चपेट में आ गया। जोरदार धमाके से करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह 70 फीसद झुलस गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया। 14 वर्षीय साहिल 15 दिन पहले अपनी मां निशी देवी के साथ दिल्ली से लुधियाना आया था। उसके पिता सतिंदर सिंह तथा बड़ा भाई सूरज दिल्ली में ही हैं।

वीरवार सुबह करीब 11 बजे  साहिल खेलते हुए अचानक छत पर चला गया। उसी समय जोरदार धमाके की आवाज सुन कर निशी देवी छत की और भागी तो देखा के उसका बेटा झुलसी हालत में छत पर गिरा हुआ था। उसके कपड़ों में भयानक आग लगी हुई थी। उसने शोर मचा कर लोगों को जमा किया। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। एंबूलेंस में डाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का पता चलने पर पुलिस की टीम भी माैके पर पहुंच गई और छानबीन करने में जुट गई।

66140cookie-check छत पर खेल रहा बच्चा हाइटेंशन तारों की चपेट में आया, 70 फीसद झुलसा
error: Content is protected !!