September 18, 2024

Loading

(चढ़त पंजाब दीं )

लुधियाना,( सत पाल सोनी  ) :  भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंघल की अध्यक्षता में बिहार व मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा दर्ज की गई शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए बुधवार को भाजपा लुधियाना के जिला कार्यालय के बहार घंटा घर चौक में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरके और लड्डू भी बांटे गए। इस मौके पर पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता,कोष्याध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी विशेष रूप से शामिल हुए ।

इस बीच भाजपा जिंदाबाद और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ कहा कि भाजपा को पूरे देश में भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिस तरह भाजपा ने महागठबंधन के साथ दोनों प्रदेशों में जीत दर्ज की है, ठीक उसी तरह 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भी जीतेंगे।

 भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर ने कहा की नरेंदर मोदी ,जय प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में बिहार व अन्य राज्यों में चुनाव लड़ा गया और बिहार की जनता ने उनपर पूरा विश्वाश किया उन्होंने कहा की कांग्रेस कहि भी इस लड़ाई में नजर नहीं आयी भाजपा ने पूर्ण बहुतमत से चौथी बार बिहार में सरकार बनाई है कांग्रेस पिछली बार 40 सीटों पर लड़ कर 27 जीती इस बार 70  पर  लड़कर 17 जीती आप तो डूबी डूबी थी राजद  को भी ले डूबी उन्होंने कहा की भाजपा के साथ कांग्रेस की सीधी टक्कर थी भाजपा 100 लगकर 74 सीटों पर विजयी हुए है राजद  144 लड़कर 75 जीते है हमरा स्ट्रीक रेट 76% है और उनक 52 % है भीहर की जनता ने नरेंदर मोदी जी व नड्डा जी पर पूरा विश्वाश किया । भाजपा जिला अध्यक्ष ने लुधिअना वासियों को दीपावली व गुरपुरब की लख- लख बधाई दी ।

इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता रमेश शर्मा,बिक्रम सिंह सिद्धू,संजय कपूर,जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त शर्मा, भाजपा एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,अश्वनी बहल,हर्ष शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,कैलाश चौधरी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन,पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा ,पार्षद, प्रभजोत कौर,डॉक्टर  सतीश कुमार ,परमजीत सिंह नीलम टंडन,मीणा गुप्ता,कविता,परमजीत कौर,अंजू शर्मा,सुनीता शर्मा,तीर्थ तनेजा,अंकुर वर्मा,सरवन अत्री,लकी शर्मा,रोमी मल्होत्रा ,प्रिंस भंडारी,आदि मौजूद थे ।

62940cookie-checkभाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार व् अन्य राज्यों में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया
error: Content is protected !!