सर्वजन कल्याण परिषद ( रजि.) की तरफ से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Loading

 लुधियाना,(सुदर्शन खन्ना ) : सीता माता मन्दिर धर्मशाला दरेसी मैदान में सर्वजन कल्याण परिषद (रजि.) की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बडी धूमधाम से परिषद के संस्थापक डॉ डी पी खोसला की अध्यक्षता में मनाया गया।इस अवसर पर मुख्यातिथि भावादस के राष्ट्रीय निर्देशक कर्मयोगी अश्विनी सहोता, पार्षद श्रीमती सुनीता रानी विपक्ष नेता भाजपा पार्षद प्रभजोत कौर,श्रीमती राजेश्वरीगोसाईं,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति उमेश भदौरिया, ऑल मीडिया प्रेस क्लब लुधियाना की उपाध्यक्ष श्रीमति सुनीता रानी,जिलाध्यक्ष अमित थापर,श्रीमती सोनम बवेजा, श्रीमती प्रार्थना तिवारी,रीटा देवी विशेष तौर पर शामिल हुए।

महिला दिवस के मौके पर डॉ डी पी खोसला ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज बहुत गौरव की बात हैं कि महिला दिवस  समाज मे महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा प्यार,देखभाल का उत्सव है। आज महिला दिवस स्कूलोँ, कॉलेजों, और शिक्षा संस्थानों में बड़े ही सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर समाज मे अच्छे कार्यों के लिए महिलाओं को प्रशंसा पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और आये हुये मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर ऑल मीडिया प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष अमित थापर, हरी सिंह,कमल अग्रवाल,मैडम संदीप शर्मा,  रिंकू कुमार,दविंदर राजपूत,बलजीत सिंह,राजिंदर वर्मा, सतनाम सिंह, मैडम सुनीता शर्मा,मो.हामिद रजा, आनन्द मिश्रा, पूनम खोसला,अजयखन्ना,शान्ति सिलवंती, कंवलजीत कौर,मन्जु सिंह,अनिता पांडे, सागर,सुनीता,प्रीती, अन्जू, नीतू,रेणु पटेल,सीमा घई, लक्ष्मी, स्वीटी, धनवंती,संदीप,अरुण,डॉ राजकुमार,आयूब, रवि चावला, विक्की,मनी,नीरज शर्मा,पवन कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।

56110cookie-checkसर्वजन कल्याण परिषद ( रजि.) की तरफ से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
error: Content is protected !!