![]()
लुधियाना (सुदर्शन खन्ना) : श्री कृष्णा सनातन धर्म सभा की तरफ से माता पिता पूजन के अवसर पर मॉडल टाउन में सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत श्री आशाराम जी बापू की साध्वी शिष्या बहन रेखा ने सत्संग में कहा कि माता-पिता की सेवा से भगवान खुश होते है। बच्चों को माता पिता की सेवा और बड़ों का सत्कार करना चाहिए। समारोह में माता पिता पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
संत श्री आशारामजी बापू आश्रम की तरफ से पिछले कई दिनो से लुधियाना के कई स्कूलों मे माता – पिता पूजन के कार्यक्रम किये जा रहे है।इस मौके पर सभा के जनरल सेक्रेटरी प्रमोद शर्मा ने साध्वी बहन रेखा व आई हुई संगत का धन्यवाद किया ।इस अवसर पर श्री कृष्णा सनातन धर्म सभा के अशोक खन्ना , रमेश शर्मा,चमकोर शर्मा,पंडित मनोहर लाल,पंडित गिरजा प्रसाद,आश्विन शर्मा,संदीप धीर , अनिल कुमार जी.एस.नेगी सहित समूह संगत उपस्थित थी।