![]()

लुधियाना, (ब्यूरो) : लक्ष्मी नगर रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर अरोड़ा की अध्यक्षता में एसोसिएशन के सदस्य वार्ड 91 के पार्षद गुरपिंदर कौर संधू तथा बलजिंदर संधू से मिले। पार्षद पति बलजिंदर संधू ने लक्ष्मी नगर रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से बात करते हुए कहा कि आनंद नगर से लक्ष्मी नगर को जाती मेन रोड का निर्माण कार्य अगले महीने शुरू हो जाएगा।जानकारी देते बलजिंदर संधू ने कहा कि ज़ीनथ कालोनी मेन रोड से हनुमान मंदिर से होते हुए आनंद नगर मेन रोड का निर्माण कार्य पास हो चूका है। अगले महीने रोड जालियां बना पत्थर डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉवरकॉम द्वारा भी सड़क के बीच लगे खंबों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है तथा उसके बाद प्रीमिक्स डाल सड़क को बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क का काम पिछले 20 साल से रुका पड़ा था जिसे विधायक राकेश पांडे के सहयोग से बना लोगो की दिक्क्तों को दूर कर दिया जाएगा। यह सड़क बनने से लक्ष्मी नगर,ज़ीनथ नगर,केहर सिंह नगर के साथ लगती दर्जनों कालोनियों के निवासियों को आने जाने में आसानी होगी। इस अवसर पर प्रधान राजिंदर अरोड़ा ,जसवंत राय,अमरजीत सिक्का, दलीप कुमार, जगदंबा कुमार, सुरेश कोचर, सहित अन्य उपस्थित थे ।