![]()

लुधियाना, (ब्यूरो) : सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रही माँ संतोष जी की 9 वीं पुण्यतिथि पर सराभा नगर में “वॉयस ऑफ़ एशियन्स”व एशियन क्लब के सादगी भरा एक समारोह इसके फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योतिष सम्राट सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर एस. सी. डी. गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धरम सिंह संधू पधारे ।संस्था के इस 24 वें मासिक कार्यक्रम में माँ संतोष जी के परिवार की तरफ से 19 नेत्रहीनों व जरूरतमंदों को जैकेट्स व जूते भेंट किये गए।

उनके परिवार के अमरजीत सिंह जी, आकांक्षा सिंह, मुस्कान सिंह व क्लब के पैट्रन बिपन जैन, अशोक धीर, श्रुति खरबंदा, प्रिंसिपल रमन ओबेरॉय, जसप्रीत मोहन सिंह, वंदना, राजेश खन्ना नाईट के कलाकारों अलीशा व भरत की तरफ से 16 जरूरतमंद महिलाओं को एक महीने का राशन भेंट किया गया। किडनी डैमेज वाले एक मरीज़ की जान बचने के लिए क्लब के एक पैट्रन ने गुप्तदान के रूप में उसे 7500 रु भेंट किये। इससे पहले सभी को डॉ. ज़ी. एस. बाजवा की तरफ से फ्लेवर्ड मिल्क पिलाया गया, सुनीता विग व ममता सिंह द्वारा सभी के लिए चाय, पकोड़ों व चावल का लंगर था। समारोह में ख़ास तोर पर पधारे हेमंत जैन ने एक जरूरतमंद मरीज के इलाज़ के लिए उसकी माँ को 2000 रु भेंट किये । प्रभलीन ने सभी को काफी अच्छी किस्म के अमरुद भेंट किये। अतिथियों का स्वागत ललिता लाम्बा ने किया, समारोह को सफल बनाने में परगट मसीह, नम्रता, फेबिओला, वासु, प्रेमा, अनु ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा।