![]()

लुधियाना, (ब्यूरो) : आज घाटी वाल्मीकि मोहल्ला में सृष्टिकर्ता वाल्मीकि एजुकेशनल फाउंडेशन के प्रधान शीतल आदि वंशी ,जोनी डुमरा,प्रदीप अम्बेडकर, और डॉ अंबेडकर यूथ सेना के प्रधान राज कुमार हैप्पी और आदि शिक्षा मिशन के प्रधान विशाल बैंस की अगुवाई में सैंकड़ों युवाओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया । उक्त नेताओ ने सी.ए.ए. और एन.आर.सी का डटकर विरोध करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री जी के नादर शाही फरमान से पूरे देश में केंद्र सरकार के प्रति रोष दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है । सरकार को लोक सभा में काला धन वापस लाने का बिल पास करना चाहिए था जिस से हर साल युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए बिल पास करवाना चाहिए था युवाओं को रोज़गार उपलब्ध होता ।
विपक्षी पार्टियां भी इस बिल का समर्थन करते और देश प्रगति की रास्ते पर जाता मगर ऐसा काला कानून पास करके जबरदस्ती धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति कर रहे है । पूरा देश काले कानून के खिलाफ एक जुट हो चुका है, पहले एस.सी./एस.टी. एक्ट. को कमज़ोर किया उसके बाद दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास जी महाराज का मंदिर तोड़ कर अपना दलित विरोधी चेहरा उजागर किया । दलित समाज के लोग इस एक्ट के पूरी तरह खिलाफ है और एकजुट है , संविधान में धर्म और जाति के नाम पर आप लोगो को नहीं बांट सकते । इस मौके पर वीर सुनी बैंस, वीर मनी गील, वीर विक्की सहोता ,गौरव डमना ,विकी गिरी,अब्दुल, सरफराज, विपुल, शामिल हुए ।