![]()

नर सेवा ही नारायण सेवा : जनकराज गोयल
लुधियाना, (ब्यूरो) : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल की तरफ से ह्यूमन राईट्स डे के अवसर पर आंखों का फ्री मेडिकल चैकअप कैंप पंजाब प्रधान जनकराज गोयल की अध्यक्षता में 35 ट्रांसपोर्ट नगर में लगाया गया।

मेडिकल चैकअप कैंप का उद्धघाटन जिलाधीश प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया ।उद्धघाटन करते हुए जिलाधीश प्रदीप अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल की तरफ से समाज भलाई के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने युवा पीढ़ी को भी ऐसे समाज भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कैंप में मुख्यातिथि के रूप में आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर मानव बांसल व् एस डी एम पश्चिम अमरिंदर मल्ली विशेष रूप से पहुंचे ।कैंप में आँखों की जांच डॉ रमेश व् जनरल चैकअप डॉ धीरज अग्रवाल द्वारा किया गया । कैंप में 283 मरीजों की जांच की गई व् 15 मरीजों के आंखो के ऑपरेशन पंजीकृत किए गए । अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल के पंजाब प्रधान जनकराज गोयल ने कहा कि यह कैंप ह्यूमन राईट्स डे को समर्पित है ! काउंसिल का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंदो की मदद करना है , क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है । इस अवसर पर पवन गोयल, विनीत गोयल, कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद गुप्ता, अविनाश गोयल,अभिषेक भट्टी, मलिक शर्मा, महिंद्रपाल सैनी, महिंद्र सिंह, के के शर्मा, विनय सिंघल, सतीश अग्रवाल, हरनारायण गर्ग, राजीव शर्मा, मनमीत सिंह, अश्वनी गर्ग, पुनीत गर्ग, रजत बांसल आदि मौजूद थे।