![]()

लुधियाना : कांग्रेस भवन घंटा घर चौक में जिला कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में श्रीमती इंदिरा गांधी के बूत पर माला डाल कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गाँधी ने देश की एकता औऱ अखंडता के लिये बलिदान दिया। इसलिए इस दिन को बलिदान दिवस के रूप मनाया गया।
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुशील पराशर,डी आर भट्टी,संजय शर्मा,श्रीमती शीला मसीह, जरनैल सिंह शिमलापुरी,रोहित चोपड़ा,वी के अरोड़ा, अजे अरोड़ा,बनवारी लाल राजस्थानी, गुरप्रीत गोपी,राजिन्दर सिंह बाजवा,सीता राम शंकर,राजीव गुगलानी,विककी अरोड़ा, चरन दास,सुच्चा सिंह,सुरिन्दर शर्मा, सतपाल मल्होत्रा, राजा राजा, सोमनाथ बत्रा,मनु बहल, अमरजीत सिंह,सुदेश रानी, पिंकी अरोड़ा सहित अन्य भी उपस्थित थे।