आज भी महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता है -बेलन ब्रिगेड

Loading

लुधियाना 8 मार्च, (सत पाल  सोनी ):   नवकिरण वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन व बेलन ब्रिगेड की तरफ से इंटरनेशनल वूमेन डे शिवपुरी में मनाया गया। जिसमें पंजाब के इलावा अन्य राज्यों से आई महिलाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि बेशक आज भारत में महिलाओं को पुरुषों के बराबर राजनीति व नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन हकीकत में आज भी महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता है।समाज में लोग महिलाओं को भेड़िए की नजर से देखते हैं जैसे नारी केवल भोग की वस्तु है। यह वही नारी है जो बच्चे के जन्म से लेकर अंत तक अपना सब कुछ उस पर न्यौछावर कर देती है। रात दिन अपने परिवार के लिए उसके लालन पालन के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करती है। फिर भी उसे अबला ही समझा जाता है।

अनीता शर्मा ने कहा कि समय आ गया है। अब महिलाओं को नारी शक्ति का स्वरुप धारण करना  ही होगा। उन्हें हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए दुर्गा का रूप दिखाना ही होगा। आज वूमेन डे पर हम सभी महिलाओं को  सौगंध लेनी चाहिए कि हम नारी शक्ति के लिए अपने अधिकारों के लिए पूरे जोरशोर से  संघर्ष करेंगी और समाज में आ चुकी बुराइयों को जड़ से खत्म करेंगी। इस अवसर पर शारदा रानी कैथल, निर्मला शर्मा चंडीगढ़, रितु जालंधर ने भी अपने विचार रखे। सुनीता, अंजू मोदगिल, किरण बाला, ज्योति पंडित आदि ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। 

36160cookie-checkआज भी महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता है -बेलन ब्रिगेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!